लोकसभा की कार्रवाई स्थगित; आधी रात से ज्यादा समय तक चली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

Jul 29, 2025 - 10:09
 0  162
लोकसभा की कार्रवाई स्थगित; आधी रात से ज्यादा समय तक चली ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

नई दिल्ली (आरएनआई) आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। जिसमें सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सराहना की। पीएम ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्रमश: ऑपरेशन की सफलता और भारत की वैश्विक पहुंच को बहुत ही सटीक तरीके से स्पष्ट किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्कृष्ट भाषण, जिसमें उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की सफलता और ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सशस्त्र बलों के साहस पर गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर का भाषण उत्कृष्ट रहा। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खतरे से लड़ने में भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने स्पष्ट रूप से आया है।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री सेना के लिए काफी काम किया था। उन्होंने कहा था कि जब-जब सेना ने लड़ाई लड़ी, देश कभी नहीं हारा। जब देश को वार्ता की जरूरत पड़ी तो देश हारा। देश के हर नागरिक ने पहलगाम के बाद सेना और प्रधानमंत्री के साथ रहने का फैसला किया। सेना के पराक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर कराकर धता बता दिया। अगर यह एलान पीएम मोदी करते तो कोई दिक्कत नहीं थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 बार सीजफायर की बात कही है। सरकार की ओर से ट्रंप के दावे का जवाब नहीं दिया गया। सरकार ट्रंप के बयान की निंदा क्यों नहीं कर रही है? पहलगाम हमले के बाद से विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था। यह युद्ध देश की सेना ने जीता है। 140 करोड़ लोगों ने जीता है। किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि भारत का समझौता हमने कराया। 

असम में भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गोगोई की पत्नी पाकिस्तान से जुड़ी रही हैं। इस पर कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया। विपक्ष के सांसद वेल में आ गए।

आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पहलगाम में पर्यटन स्थल तक आतंकी कैसे पहुंचे? सरकार जवाब दे। सरकार यह भी बताए कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले किए तो संघर्ष विराम क्यों किया गया? पाकिस्तान को आईएमएफ ने ऋण दिया है, क्या सरकार ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है? क्या सरकार बताएगी कि आतंकी भारत में प्रवेश कैसे कर जाते हैं? पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी पहलगाम क्यों नहीं गए? कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया उन पर चिंता व्यक्त की जानी चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.