कछौना में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बाल मित्र केंद्र में बच्चों और परिजनों को पॉक्सो कानून व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

May 15, 2026 - 20:43
May 15, 2026 - 20:52
 0  81
कछौना में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदोई (आरएनआई) समाधान अभियान एवं India Pesticides Limited द्वारा संयुक्त रूप से संचालित “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर कोतवाली कछौना स्थित बाल मित्र केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल यौन शोषण से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों ने सहभागिता की। इस दौरान बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिजनों को बाल यौन शोषण से बचाव, पॉक्सो अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारी देना तथा बच्चों के साथ सकारात्मक एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों से अवगत कराना रहा। साथ ही उपस्थित लोगों को बाल मित्र केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के अभियान से जुड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह एवं सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम परिवारों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाल मित्र केंद्र समन्वयक मृदुल अवस्थी ने कहा कि समाधान अभियान एवं India Pesticides Limited भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे, जिससे समाज में परिवार की भूमिका और बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ सके तथा बच्चों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार हो

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)