यूपी मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच खत्म हुआ मानसून सत्र का पहला दिन, कल सुबह 11 बजे से फिर चलेगी कार्यवाही

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का माहौल बन गया। विपक्ष ने सरकार को घेरा। सत्र के दौरान लगातार हंगामा और नारेबाजी चलती रही।

Aug 11, 2025 - 15:57
 0  108
यूपी मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच खत्म हुआ मानसून सत्र का पहला दिन, कल सुबह 11 बजे से फिर चलेगी कार्यवाही

लखनऊ (आरएनआई) मानसून सत्र के दौरान विधानभवन में विधायक प्रतीक भूषण से विधायक अदिति सिंह मिलीं, तो उन्होंने प्रतीक को राखी बांधी। इस दौरान दोनों नेता काफी खुश दिखे। 

आज सदन की कार्यवाही पूरी हुई। कल सुबह 11 बजे दोबारा सदन शुरू होगा।  

निधन के निर्देश के बाद सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है। विपक्ष के नेता अपने सवाल पूछ रहे हैं। सरकार के मंत्रियों की तरफ से उनके जवाब दिए जा रहे हैं।  

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष के अपमान के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा। 12.20 बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई। 

कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने निधन के निर्देश पढ़े। इस दौरान सभी लोग शांत हो गए। 

सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।  

प्रश्नकाल में विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभी अध्यक्ष सतीश महाना ने 15 मिनट के लिए हाउस स्थगित कर दिया है। 

सपा विधायक पल्लवी पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज, केजीएमयू, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज समेत आठ बड़े अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जा रहा है। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रिसर्च जारी है। जरूरत हुई तो केंद्र सरकार से बात करके आगे भी रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।

विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कैंसर रोगियों के लिए सरकारी सुविधाओं और कैंसर संस्थान को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में कैंसर के इलाज के लिए कोई सुविधा बढ़ाई जाएगी?

सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य सभी मुद्दों पर सरकार ने पिछले 8.5 वर्षों में जो कुछ भी किया है, उस पर भी चर्चा होगी। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को लेकर 13-14 अगस्त को 24 घंटे की चर्चा होगी।

सीएम ने आगे कहा कि चर्चा के बाद, हम सदन में एक विस्तृत कार्ययोजना की भी घोषणा करेंगे। उसमें बताएंगे कि कैसे सरकार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद से इस विजन डॉक्यूमेंट में आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना के साथ अपना विजन सदन के पटल पर रखेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.