मुंगावली में श्रावण मास में बना आस्था का महासागर, प्रतिदिन बन रहे हैं हजारों पार्थिव शिवलिंग

Jul 21, 2025 - 18:42
Jul 21, 2025 - 18:43
 0  1.8k
मुंगावली में श्रावण मास में बना आस्था का महासागर, प्रतिदिन बन रहे हैं हजारों पार्थिव शिवलिंग

मुंगावली (आरएनआई) प्राचीन श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर स्थित मीठी झिरिया देवी मंदिर के पीछे श्रावण मास के चौथे दिन सोमवार को 30400  श्री पार्थिवेश्वर शिवलिंगों का निर्माण किया गया है,   सोमवार को इस पावन अनुष्ठान का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है, जिसमें नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं व वच्चे पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण करने आ रहे हैं दिन प्रतिदिन श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है, जिसमें बता दें कि पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण के भक्तों द्वारा प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जाता रहता है तो बही शंकर जी की प्रतिमा के साथ शंकर परिवार के साथ देवीदेवताओं का निर्माण संध्या प्रजापति द्वारा  रोजाना अभिषेक के लिये गणेश जी , शिवलिंग , व महाकाल जी की मनमोहक प्रतिमा बनाई जा रही है जो सुबह सुबह से बनाई जाती है जिसको पूर्णतः निर्माण होने में लगभग 5/6 घंटे लगाते हैं जिसके बाद उन्हें का नगर परिषद अध्यक्ष नीतू ग्वाल और विधायक प्रतिनिधि नरेश ग्वाल द्वारा अभिषेक किया जाता है। इस पार्थिव शिवलिंगो का अभिषेक किया जाता है व  विधी विधान से अभिषेक पूजंन अर्चन कर पार्थिव शिवलिंगों को शाम को गाजे बाजे के साथ ट्रैक्टर से नगर के भुजरिया तालाब में विसर्जित किये जाते है ।प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक श्री पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य किया जाता  है तथा दोपहर 3 बजे से रुद्राभिषेक के वाद सभी श्रृद्धालु गण पार्थिव शिवलिंगों को भजन कीर्तन करते हुये भुजरिया तालाब पर ले जाकर वहां भी पूजन अर्चन कर विसर्जित किये जाते हैं सोमवार को जिजमान नीतू नरेश ग्वाल अध्यक्ष नगरपरिषद दोनो पति-पत्नी रहे वही पूरे कार्यक्रम में कथा पूजन हवन आदि के आचार्य अतुल वापट व पंडित अतुल समाधियां के साथ कई अन्य पंडितों द्वारा  इस भब्य कार्यक्रम में पूजन अर्चना कराई जाती है वहीं आयोजक मंशापूर्ण हनूमान जी जीर्णोद्धार समीति है रोजाना दिव्य संगीतमय संध्या आयोजित की जाती है वही य इस  आयोजन का समापन गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को श्रावण वदी 30 को भव्य विसर्जन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न किया जावेगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0