मुंगावली में महिला की मौत पर बवाल: परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप, हाईवे जाम

Sep 15, 2025 - 15:54
Sep 15, 2025 - 15:54
 0  162
मुंगावली में महिला की मौत पर बवाल: परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप, हाईवे जाम

मुंगावली (आरएनआई) मुंगावली ब्लॉक के ग्राम बरखाना निवासी अहिल्या यादव पत्नी शैलेन्द्र यादव उम्र 21 वर्ष की अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, अहिल्या यादव को गर्भ में पाँच माह का बच्चा खत्म हो जाने के बाद शनिवार–रविवार की रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉ. अमित पांडे द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था परिवारजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई। यही नहीं डॉक्टर पर गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है गुस्साए परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल से निकालकर नेशनल हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान परिवारजन रोते-बिलखते सड़क पर बैठे रहे, जिससे लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और परिजनों को समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। परिजन डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कमाई घटने से नाराज़गी या लापरवाही?

कलेक्टर के आदेश के बाद के सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने लगी हैं। मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं पर प्रशासन की सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन इसी बीच निजी क्लीनिकों में मरीजों का पहुँचना लगभग बंद हो गया है। डॉक्टरों की आमदनी पर इसका सीधा असर पड़ा है और यही नाराज़गी अब अस्पताल में आने वाले मरीजों पर गुस्से के रूप में निकलती दिखाई दे रही है। लगातार मरीजों और उनके परिजनों की शिकायतें सामने आ रही हैं कि अस्पताल के डॉक्टर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में दो गंभीर घटनाओं ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। शनिवार को एक बच्चे की संदिग्ध मौत और रविवार को एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। इन घटनाओं से यह सवाल उठता है कि क्या सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं सिर्फ कलेक्टर के निरीक्षण तक सीमित रह जाती हैं? और क्या मरीजों की जिंदगी डॉक्टरों की निजी नाराज़गी की कीमत पर दांव पर लगाई जा सकती है?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0