भारत के ‘त्रिशूल’ अभ्यास से घबराया पाकिस्तान, दो दिन के लिए बंद किया हवाई मार्ग; सीमा पर तैनाती बढ़ाई

Oct 26, 2025 - 12:17
 0  270
भारत के ‘त्रिशूल’ अभ्यास से घबराया पाकिस्तान, दो दिन के लिए बंद किया हवाई मार्ग; सीमा पर तैनाती बढ़ाई

नई दिल्ली (आरएनआई)। भारत की तीनों सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ की तैयारियों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। अभ्यास शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने एहतियातन कदम उठाते हुए अपने कई हवाई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस्लामाबाद ने इसके लिए 28 और 29 अक्टूबर को लेकर NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की यह कार्रवाई भारत के बढ़ते सैन्य अभ्यास क्षेत्र और सामरिक तैयारी से उपजे भय को दर्शाती है। भारत का यह युद्धाभ्यास सर क्रीक क्षेत्र और राजस्थान के थार मरुस्थल के आसपास होगा — यानी पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भुज एयरबेस से स्पष्ट संदेश दिया था कि, “अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में कोई भी हरकत की, तो जवाब ऐसा होगा जो इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा।” इस बयान के बाद से पाकिस्तान की ओर से सैन्य सतर्कता और वायुक्षेत्र नियंत्रण बढ़ा दिया गया है।

रक्षा विश्लेषक डेमियन सायमोन के अनुसार, सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि त्रिशूल अभ्यास का दायरा 28,000 फीट की ऊंचाई तक फैला होगा। यह हाल के वर्षों में भारत का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, 12 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के करीब 30,000 जवान भाग लेंगे। अभ्यास की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी और 10 नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें जैसलमेर से लेकर गुजरात के सर क्रीक क्षेत्र तक रणनीतिक अभ्यास किए जाएंगे।

इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में कुछ वाणिज्यिक उड़ानों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन की संभावना भी जताई जा रही है।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “त्रिशूल अभ्यास का उद्देश्य तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्यप्रणाली और आपसी समन्वय को मजबूत करना है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में तेज़ और निर्णायक प्रतिक्रिया दी जा सके।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.