बेजुबान पशुओं की मौत का अखाड़ा बना चठिया गाँव का गौशाला, ना टैगिंग, ना इलाज महीनों से नहीं पहुँच रहे अधिकारी
हरदोई (आरएनआई) विकास खंड टोंडरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चठिया गाँव का गौशाला इन दिनों लापरवाही का शिकार बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गौशाला में कई मवेशियों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। गौशाला में बेजुबान पशुओं की हालत दयनीय नजर आ रही है,ना तो पशुओं की टैगिंग है, ना नियमित इलाज है और ना ही पर्याप्त पशुओं को समय पर चारा पानी की व्यवस्था है। और ना ही तारपाल व्यवस्था है I सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन जिम्मेदार आंख बंद किए हुए I
अनदेखी कर रहे हैं ,आखिर क्यों ? ऐसा प्रतीत हो रहा है,कि इस गौशाला से कमीशन पहुंचता नजर आ रहा है, इसीलिए इस गौशाला में आए दिन मृत गौवंशों को कुत्ते नोच- नोच खा रहे हैं I जब इस गौशाला में गोवंशों की संख्या लगभग 50 से 60 होगी लेकिन तैनात केयरटेकर जागेश्वर ने बताया है कि इस गौशाला में 90 गौवंशों की संख्या है, लेकिन 20 से 25 पशुओं की टैगिंग हुई है, बाकी अन्य पशुओं की टैगिंग नहीं हुई है I कई महीने पूर्व में आए हुए अधिकारियों को बताया था I लेकिन ना ही ब्लाक से कोई अधिकारी आया है, और ना ही चिकित्सक अधिकारी मौके पर पहुंचे रहें हैं I जिससे हर हफ्ते के अंदर एक बेजुबान पशु की लगातार मौत हो रही है, जब उच्च अधिकारी ही नहीं समझ रहे हैं तो हम तो ठहरे एक केयरटेकर जैसे वह चलाना चाहते हैं वैसे हम चला रहे हैं I जिससे बीमार वा कमजोर पशुओं का उपचार नहीं हो पा रहा है। गौशाला में 2 कैमरे सिर्फ नाम के लिए लगे हैं, जब इन समस्याओं के बारे में बैठे ब्लॉक के अधिकारियों को नहीं दिखाई दे रहा हैl भला हम क्या करें, इस गौशाला में तीन केयर टेकर की तैनाती की गई है,जबकि मौके पर एक कर्मचारी तैनात नजर आया है I ग्रामीणों ने मांग की है कि गौशाला की स्थिति की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी लापरवाही से बेजुबान जानवरों की जान न जा सके I
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



