बाढ़ के बाद गुना में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर निगाहें, सांसद सिंधिया से भी पारदर्शिता की उम्मीद

Aug 22, 2025 - 12:37
Aug 22, 2025 - 12:37
 0  378
बाढ़ के बाद गुना में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर निगाहें, सांसद सिंधिया से भी पारदर्शिता की उम्मीद

गुना (आरएनआई) बाढ़ के बाद अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर जनता की नजरें, सांसद सिंधिया से भी पारदर्शिता की उम्मीद, 29 जुलाई 2025 को आई भीषण बाढ़ के बाद गुना के नालों और नदी किनारे बने स्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है और आमजन भी इस अभियान के समर्थन में खुलकर सामने आया है। हालांकि, अब तक किसी भी बड़े नेता ने यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि कार्रवाई समानता के आधार पर होनी चाहिए।

जनता में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि गरीबों की झोपड़ियां टूटें तो दबंगों और रसूखदारों की आलीशान इमारतें भी ढहनी चाहिए। न्याय न केवल हो, बल्कि साफ-साफ दिखना भी जरूरी है। वहीं, दबे-छुपे अपने-अपने लोगों के अतिक्रमण बचाने की सिफारिशों की चर्चाएं भी चल रही हैं।

लोगों को अब भी याद है जब तत्कालीन कलेक्टर मुकेशचंद गुप्ता ने एबी रोड चौड़ीकरण के समय भारी दबावों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए बिना भेदभाव सड़क से दोनों ओर अतिक्रमण हटवाए थे। उस समय विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने भी बराबरी की कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जमकर विरोध दर्ज कराया था।

जनता को आज फिर वैसी ही इच्छाशक्ति की उम्मीद है। वर्तमान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को लोग निष्पक्ष मानते हैं और प्रशासन के साथ जनसहयोग भी जुड़ा है। लेकिन राजनीतिक दबाव और सिफारिशें इस बार भी चुनौती बन सकती हैं।

सबकी निगाहें अब क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी टिकी हैं। जनता को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दौरे में अफसरों को स्पष्ट निर्देश दें कि नालों और नदी किनारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम पारदर्शी, भेदभाव रहित और राजनीतिक दबाव से मुक्त हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0