बरेली बवाल: AAP नेताओं को पुलिस ने घर और दफ्तर पर रोका, संजय सिंह बोले- तानाशाही के खिलाफ आवाज नहीं रुकेगी

Oct 7, 2025 - 14:23
 0  81
बरेली बवाल: AAP नेताओं को पुलिस ने घर और दफ्तर पर रोका, संजय सिंह बोले- तानाशाही के खिलाफ आवाज नहीं रुकेगी

लखनऊ (आरएनआई) आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय और नेताओं के घर पर बैरिकेडिंग लगाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान देखने को मिली।

पुलिस ने नदीम अशरफ और सरबजीत मक्कड़ को हाउस अरेस्ट कर दिया, जबकि इमरान लतीफ को गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय में रोका गया। पार्टी ने कहा कि पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था और नेताओं के बरेली जाने पर रोक के आदेश जारी किए गए।

राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “न कोई आदेश है, न कोई कानून। यूपी पुलिस लोकतांत्रिक ढंग से आवाज उठाना भी रोक रही है। बरेली के पीड़ितों से मिलने की इजाजत नहीं है। तानाशाही के खिलाफ AAP की आवाज को रोका नहीं जा सकता।”

संजय सिंह ने यह भी कहा कि बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल और मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे, अभिषेक सिंह को बिना किसी आदेश के रोका गया।

AAP ने यह कदम प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति बताते हुए कहा कि वह अपने विरोध और प्रतिनिधिमंडल के बरेली जाने की कोशिश जारी रखेगी।

गौरतलब है कि यह घटना 26 सितंबर 2025 के बरेली बवाल के बाद हुई है। इससे पहले कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी बरेली जाने से रोका गया था। 7 अक्टूबर को तय समय के अनुसार कार्यकर्ता कार्यालय से बरेली जाने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.