बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया पर चला स्वच्छता अभियान

May 14, 2026 - 21:30
May 14, 2026 - 21:31
 0  27
बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया पर चला स्वच्छता अभियान

गुना (आरएनआई) मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। 

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक मुकेश बंसल, परामर्शदाता रवि श्रीवास्तव, खेमचंद मीना, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर जल स्रोतों की सफाई की तथा लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की भावना को मजबूत करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0