बघौली में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रही महिला की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, इलाज के दौरान मौत
बघौली/हरदोई (आरएनआई) बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर डबल नहर के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तड़के एक कार (संख्या यूपी 32बी.टी. 5192) आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। कार सवार ग्राम नीभी निवासी राज सोलंकी अपनी 26 वर्षीय पत्नी कोमल देवी के साथ कछौना इलाके में एक विवाह समारोह से घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा घटित हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछौना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

