प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद से मांगी माफी

Thursday, May 14, 2026 - 20:43
Updated: 3 months ago
0
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सपा सांसद से मांगी माफी

हाथरस(आरएनआई)समाजवादी पार्टी हमीरपुर के सांसद अजेंद्र सिंह द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और सपा संसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया 

हाथों में बैनर व नारे लिखी हुई तख़्तियों को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाएं कलेक्ट पहुंची और सपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए और फिर महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए धरना दिया 

धरने को संबोधित करते हुए भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ हमीरपुर के सपा सांसद द्वारा जो अभद्र टिप्पणी की गई है यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती विश्व में देश का गौरव बढ़ाने वाले देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर सपा सांसद को तत्काल माफी मांगनी चाहिए मंडल अध्यक्ष स्मृति पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को संसद में आरक्षण देने का प्रावधान किया इतना महिलाओं के उत्थान के लिए किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने नहीं किया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता सपा सांसद की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए भाजपा जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अपमान से देश की महिलाएं अत्यंत आक्रोशित हैं और इसका नुकसान आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को उठाना पड़ेगासंचालन जिला महामंत्री प्रीती चौधरी ने किया धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित महिलाओं में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता,प्रभा सिंह जिला पंचायत सदस्य, दीप्ति वार्ष्णेय,डॉ पूनम सेंगर,संतोष पौरूष, प्रमोद कुमारी सैंगर, शशिबाला, आशु वार्ष्णेय, किरण बघेल, अंजू वार्ष्णेय, चांदनी भारद्वाज, दुर्गेश वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, मधु शर्मा, आशा सेंगर, मुन्नी देवी, ललिता गौतम, महादेवी, पिंकी सिंह, कुंती सिंह, लक्ष्मी देवी, कुसुम देवी, दया पुष्कर,सुमन कुमारी,लाड़ो देवी, पूजा कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User