पत्रकार की हत्या की साजिश
पत्रकार ने कुछ माह पूर्व एक ख़बर प्रकाशित की थी। इससे अवैध कारोबार करने वाले ख़फ़ा हो गए और पत्रकार को मारने की साजिश करने लगे।
मथुरा (आरएनआई) जनपद में दो दशकों से निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे तथा वर्तमान में समाचार निर्देश ब्यूरो के प्रमुख पत्रकार वी.पी.एस. खुराना को असामाजिक तत्वों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों ने मारने की साजिश रची है। आरोप है कि इस साजिश में स्थानीय पुलिस भी संलिप्त है।
खुराना, जो उत्तर प्रदेश पुलिस डाटाबेस में पंजीकृत आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं, ने कुछ माह पूर्व अवैध कारोबार से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद असामाजिक तत्व और अवैध कारोबार करने वाले उनसे नाराज़ हो गए और उन्हें फँसाने की कोशिशें शुरू हो गईं। लगभग 15 दिन पहले खुराना ने इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच क्षेत्राधिकारी (सदर) संदीप कुमार सिंह के पास 1 अक्टूबर को उनका बयान दर्ज किया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इसके बावजूद, 20 से अधिक लोगों ने 1 अक्टूबर को खुराना को बातचीत के बहाने घर से बुलाकर हत्या की योजना बनाई। इनमें धनीराम उर्फ धन्ना, संजय, सतीश, इंद्रजीत, चंद्रपाल, इंदल, गौरव, सौरव और सुमित के नाम सामने आए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय और गौरव के हाथ में तमंचा, धन्ना के पास पिस्टल, जबकि सौरव और सुमित के हाथ में बास्केटबॉल के डंडे थे। अन्य लोगों के पास धारदार हथियार और अवैध असलहे मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने समय रहते खुराना को फ़ोन पर सूचना दी, जिसके बाद वे घटना स्थल से निकल गए और उनकी जान बची।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
Files
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



