पंजाब एंड सिंध बैंक कर्मचारी ने 20 खातों से उड़ाए 64.87 लाख, पासबुक एंट्री में खुला बड़ा घोटाला
निवाड़ी (आरएनआई) निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला कस्बे स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में एक बैंक कर्मचारी द्वारा लगभग 64.87 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। आरोपी बैंककर्मी ने बैंक ग्राहकों के खातों से रकम ट्रांसफर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी खाताधारकों को पासबुक में एंट्री कराने पर हुई। कई लोगों के मोबाइल पर डेबिट मैसेज तक नहीं आया, जिससे संदेह और बढ़ गया।
जांच में खुलासा
बैंक की आंतरिक जांच में कर्मचारी की करतूत उजागर हुई। आरोपी हिमांशु गुप्ता, जो ग्राहक सेवा सहयोगी के पद पर तैनात था, पर आरोप है कि उसने लगभग 20 खाताधारकों के खातों से रकम निकालकर अपने परिचितों के खातों में भेज दी। जिन खातों से रकम निकाली गई, उनमें शामिल हैं—
अखिलामा खातून: 6 लाख रुपये
विमल सिंह: 11 लाख रुपये
राजबाला: 2 लाख रुपये
महेंद्री: 4 लाख रुपये
माया देवी: 30 हजार रुपये
सहित कई अन्य खाताधारक भी इस धोखाधड़ी के शिकार हुए।
सामान्यतः पतला शाखा में किसानों के गन्ना भुगतान भी आते हैं, जिसके चलते अधिकांश खातों में अच्छी राशि रहती है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी लंबे समय से रकम निकालने की योजना पर काम कर रहा था।
मामले में कार्रवाई
धोखाधड़ी की पुष्टि होते ही आरोपी को निलंबित किया गया और डीसीपी ग्रामीण को मामले की शिकायत भेजी गई। एंटी फ्रॉड सेल द्वारा जांच के बाद निवाड़ी थाने में आरोपी सोमिल तिवारी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बैंक की ओर से कहा गया है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं पीड़ितों ने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाए जाने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



