दिव्यांगों ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने ज्ञापन सौंपा, बमौरी विधायक ने दिया समर्थन
गुना (आरएनआई) दिव्यांग अपनी हक की लड़ाई लड़ने, शांति और स्वाभिमान के साथ: गुना में दिव्यांगों का नो दिवसीय अनोखे प्रदर्शन का आज पांच वे दिन भी जारी रहा। दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन के तहत सभी दिव्यांग पांचवें दिन अपनी मांगों को लेकर बमौरी से कांग्रेस विधायक के घर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा आज नयी बात यह रही कि नेता प्रतिपक्ष के नाम भी दिया ज्ञापन । ज्ञापन देते समय दिव्यांग भावुक हो गए तब अग्रवाल जी ने कहा मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल दिव्यांगों के स्वागत के लिए पहले से ही तैयार थे और उन्होंने दिव्यांगों के लिए बैठने कुर्सियों की व्यवस्था एवं भोजन पानी की व्यवस्था की। साथ ही विधायक श्री अग्रवाल ने दिव्यांगों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना और मुख्यमंत्री तक दिव्यांगों की मांगे रखने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उन्होंने दिव्यांगों के साथ भजन भी किया। एक दिव्यांग महिला का जन्मदिन भी मनाया।
दिव्यांगों ने विधायक को तीन ज्ञापन सौंपे गए जिसमें एक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम और दूसरा स्वयं विधायक के नाम तीसरा नेता प्रतिपक्ष के नाम मुख्यमंत्री के ज्ञापन में शासन स्तर की समस्याएं थी।
तथा जिलाध्यक्ष के ज्ञापन में स्थानीय स्तर की समस्याएं थी। जबकि नेता प्रतिपक्ष के नाम विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने का आवेदन था। विधायक ने सभी दिव्यांग जनों की बड़े धैर्य से बात सुनते हुए शासन स्तर की मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाने एवं विधानसभा पटल पर रखने की सहमति दी एवं जिला स्तर पर गुना कलेक्टर से स्थानीय समस्याओं के निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। स्थानीय समस्याओं में बस का किराया, आवास एवं शासकीय दुकानों की नीलामी में आरक्षण का मुद्दा उठाया। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, जिसमें दिव्यांग संवाद और सहभोज के माध्यम से अपने अधिकारों की मांग रख रहे हैं। मुख्य मंत्री से प्रमुख मांगों में पेंशन ₹600 से बढ़ाकर ₹5000 दिव्यांग आयोग का गठन, पंचायत एवं नगरीय निकाय में आरक्षण और स्वरोजगार के लिए 10 लाख रुपये तक ऋण शामिल हैं।
बता दे कि 20 जुलाई से आरंभ हुए इस दिव्यांगों के नो दिवसीय दिव्यांग स्वाभिमान प्रदर्शन के तहत सभी दिव्यांग जिले के जनप्रतिदनियों में विधायक एवं अन्य दलों के जिलाध्यक्षों के निवास पहुंचकर भोजन के साथ अपनी बातें साझा कर उन्हे ज्ञापन सोंपकर विधानसभा में अपनी समस्याओं को रखवाने का निवेदन कर रहे हे। दिव्यांग चाहते हैं कि 28 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली विधानसभा सत्र में दिव्यांगों की मांगों को विधानसभा में लाया जाकर पारित कराया जाए। इस अवसर पर काफी तादात में दिव्यांग शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



