गुना में बाढ़ के बाद गुनिया नदी पुनर्जीवन मिशन: 18 अगस्त से अतिक्रमण हटाने का चरणबद्ध अभियान, कलेक्टर की अगुवाई में शहर को बचाने की तैयारी
गुना (आरएनआई) बाढ़ के बाद भीषण त्रासदी के बाद गुना को बचाने कई किलोमीटर की गुनिया नदी को संवारने का कार्य 18 अगस्त के बाद जिला प्रशासन के नेतृत्व में शुरू होगा।
समाजसेवी,समाजों के अध्यक्ष, राजनीतिक पार्टियों के नेतागणों, पार्षदों, वकील,पत्रकारों सहित बुद्धिजीवियों से आगे आने की अपील, आज बुधवार को शाम 4 बजे एक मीटिंग जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आहुत हुईं। जिसमें कलेक्टर, भाजपा जिला अध्यक्ष,नपा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि द्वय,अपर कलेक्टर,सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, सीएमओ,समाजसेवी, गुनिया बचाओ अभियान के सदस्यगण, वकील,पत्रकार, व्यापारीगण सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
जिसमें संपूर्ण गुनिया नदी,गोपाल पूरा तालाब, भुजरियां तालाब,नाले को ngt के आदेश एवं शहर को 100 साल तक बचाने को लेकर बनाए प्रोजेक्ट पर sdm ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कुल मिलाकर 353 के करीब वर्तमान में 15 मीटर नदी के भराव क्षेत्र के अंतर्गत डूब में आने वाले मकान को प्रथम रिपोर्ट अनुसार चिन्हित किए जाने को कार्यवाही में आना बताया गया। इसमें वह लोग भी शामिल हैं जिन्हें पूर्व में खाली करने ओर विस्थापन में जगह भी दी गई जाने के बाद भी हटे हैं।
वही कलेक्टर ने सभी से अपील की हैं कि आप लोग शहर का विकास और सुरक्षा के लिए सहमत हो तो ngt के दिए आदेश अनुसार शहर के गुनिया नदी ,भुजरिया तालाब, गोपालपुरा तालाब के कैचमेंट एरिया सहित उसके भराव और पानी के सैलाब को लेकर तय मापदंड अनुसार 30 मीटर तक के अतिक्रमण,कब्जे को हटाने प्रशासन तैयार हैं, जो पहिले 15 मीटर से फिर 30 मीटर तक करेंगे। अभी सर्वे चल रहा हैं जो दो दिन में खत्म हो जाएगा।
जब मीटिंग हाल में सभी की सहमति मिली तो कलेक्टर ने 10 टीम गठित करके चरणों में अभियान 18 तारीख के बाद शुरू करने की बात कही।
कलेक्टर ने अगले 100 सालों तक के लिए शहर को बचाने और उस में कार्य करने में प्रभावित लोगों के विस्थापन की भी बात कही। जिसका सबने समर्थन किया।
कलेक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों ने उनसे स्वयं नदी,नालों,तालाबों से कब्जा हटा कर उनको सुरक्षित करने की मांग की हैं। जिसमें दो ख़म्मा से नानाखेड़ी मार्ग के दोनों ओर बड़ी नालियों का निर्माण जनभागीदारी से किया जाएगा। लोगों के द्वारा पाइप लाइन डालकर पानी निकासी की बात मीटिंग में उठाई तो इसपर उन्होंने इस कार्य को गलत बताया। लोगो से अपील की कि वे ऐसा न करे और पाइप हटा ले।
भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने समाजसेवी,विभिन्न समाज के लोगो से अपील की वे सोशल मीडिया और अन्य संपर्क माध्यम से शहर को बचाने के लिए अपील कर जिला प्रशासन की मुहिम का समर्थन की मांग करें।क्योंकि शहर को बचाना हैं।
इस दौरान मीटिंग में गुनिया नदी की सीमा चिन्ह को लगाने ओर नदी नालों एवं तालाबों को गहरीकरण के साथ उनकी जमीनों को सस्ते में भूमाफियाओं, कॉलोनाइजरों के द्वारा बेचे जाने पर सख्ती से रोक fir दर्ज कराई जाए जिससे लोग ठगने से बचे।
मीटिंग में कलेक्टर किशोर कन्याल ने कहा कि इस मीटिंग में आए सुझावों को लेकर गंभीरता से विचार किया जाकर, मुहिम शुरू होने के एक दिन पूर्व फिर एक मीटिंग की जाएगी। मुहिम विभिन्न चरणों में चलेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



