अवैध बरातघरों पर तीसरे दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई, साढ़े तीन घंटे तक ढहाया गया गुड मैरिज हाल

Dec 4, 2025 - 15:55
 0  162
अवैध बरातघरों पर तीसरे दिन भी बुलडोजर की कार्रवाई, साढ़े तीन घंटे तक ढहाया गया गुड मैरिज हाल

बरेली (आरएनआई) शहर के सूफी टोला क्षेत्र में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को ए-वन फरहत और गुड मैरिज हाल पर फिर बुलडोजर व पोकलैंड गरजे। करीब साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई में गुड मैरिज हाल के सामने के हिस्से को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, वहीं ऐवान-ए-फरहत मैरिज हॉल के छज्जे को तोड़ने के बाद शाम होते-होते कार्रवाई रोक दी गई।

बीडीए टीम सुबह 11:30 बजे मौके पर पहुंची और अपराह्न तीन बजे तक लगातार तोड़फोड़ करती रही। इस दौरान दो बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन का इस्तेमाल किया गया। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो।

सूत्रों के अनुसार, ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हाल, पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी सपा नेता सरफराज वली खान और मौलाना तौकीर के निकट माने जाने वाले राशिद खान के हैं। दोनों बरातघर अवैध निर्माण की श्रेणी में आने के कारण प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की है।

इन भवनों के ऊपरी तल पर परिवारों के रहने की जानकारी मिलने पर पहले दिन की कार्रवाई में ही उन्हें घर खाली कराने के निर्देश दिए गए। ध्वस्तीकरण के दौरान परिवारों की महिलाएँ और बच्चे बेबसी से अपने घरों को टूटते देखते रहे। पुलिस ने किसी भी विरोध की आशंका को देखते हुए आसपास के घरों की छतों पर मौजूद लोगों को भी नीचे उतार दिया।

बीडीए संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बरातघरों के सामने के हिस्से को गिरा दिया गया है। शेष हिस्से को भवन मालिकों द्वारा स्वयं हटाया जाएगा ताकि आसपास के मकानों को नुकसान का खतरा न रहे। ऐवान-ए-फरहत के ऊपर बने मोबाइल टावर को भी हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी इमारत को एकबारगी बुलडोजर से गिराने पर पड़ोसी मकानों को क्षति का खतरा है, इसलिए आगे की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक की जाएगी।

तीन दिन से जारी इस कार्रवाई के बीच सूफी टोला क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं और बीडीए की टीम की निगरानी में आगे की कार्रवाई की तैयारी जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.