'अब भी सुनाई देती है गोली की गूंज, राष्ट्रपति होना बेहद कठिन', डोनाल्ड ट्रंप ने गिनाईं पद की चुनौतियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पेशा और उसके साथ आने वाले चुनौतियों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना बेहद खतरनाक पेशा है। इस दौरान उन्होंने पिछले साल रैली में उन्हें गोली लगने की घटना याद करते हुए कहा कि आज भी कभी-कभी मुझे थ्रॉबिंग महसूस होती है। 

Jun 28, 2025 - 18:09
 0  162
'अब भी सुनाई देती है गोली की गूंज, राष्ट्रपति होना बेहद कठिन', डोनाल्ड ट्रंप ने गिनाईं पद की चुनौतियां

वाशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने राष्ट्रपति बनने और उनके ऊपर लगातार मंडराते खतरों का जिक्र किया। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना किसी भी खतरनाक पेशे से कम नहीं है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह प्रेस वार्ता अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन को व्यापक नीतिगत फैसले लागू करने की छूट दी गई।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बीते साल जुलाई 2024 में चुनावी रैली के दौरान उन्हें लगे गोली का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि आज भी कभी-कभी मैं जब पेंसल्वेनिया की चुनावी रैली को याद करता हूं तो मुझे मेरी तेज होती धड़कन की आवाज सुनाई देने लगती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पेशा बहुत खतरनाक पेशा है, क्योंकि मुझे अभी भी कभी-कभी वो थ्रॉबिंग फीलिंग होती है।

बीते साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान पेंसल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। हालांकि सीक्रेट सर्विस ने मौके पर ही हमलावर को मार गिराया था। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हो गए थे।

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें इस पेशे के खतरों का असली अंदाजा हुआ। उन्होंने कहा कि रेस कार ड्राइवरों और बुल राइडरों की मृत्यु दर 0.1% है, लेकिन राष्ट्रपति के लिए यह करीब 5% है। अगर पहले पता होता, शायद मैं खड़ा न होता।

अमेरिका के 45 में से चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है और कई पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। ट्रंप पर भी अब तक कई हमले हो चुके हैं। सितंबर 2024 में फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें हमलावर पर अब पांच संघीय मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि ईरान की खास फौज ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने भी ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। हालांकि ईरान ने इस आरोप से इनकार कर दिया था। 

अमेरिका इन दिनों 1970 के दशक के बाद के सबसे बड़े राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 6, 2021 को कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद से अब तक 300 से ज्यादा राजनीतिक हिंसा की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.