अधिवक्ता कल्याण निधि टिकिट घोटाला: ₹40 के टिकिट ₹150 में बेचने पर मचा विवाद, ग्राहक पंचायत पहुंचा मामला

Sep 3, 2025 - 15:01
Sep 3, 2025 - 15:15
 0  243
अधिवक्ता कल्याण निधि टिकिट घोटाला: ₹40 के टिकिट ₹150 में बेचने पर मचा विवाद, ग्राहक पंचायत पहुंचा मामला

गुना (आरएनआई) अधिवक्ता कल्याण निधि के टिकिट के विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि के दुरुपयोग को लेकर अभिभाषक संघ गुना के पूर्व पदाधिकारियों ने आधा सैकड़ा से अधिक अधिवक्ताओं के साथ मिलकर इस शोषण को रोकने हेतु ग्राहक पञ्चायत से गुहार लगायी है।

स्टेट बार कौंसिल द्वारा अधिवक्ताओं के हित के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि के रूप में राशि एकत्रित किये जाने हेतु ₹ ४०/- का टिकिट जारी किया जाता है जिसे अधिवक्ताओं द्वारा अभिभाषक-पत्र आदि पर चस्पा किया जाता है।

गुना अभिभाषक संघ में इस टिकिट को ₹ १५०/- में विक्रय किया जाता है जिससे अधिवक्ताओं और पक्षकारों का शोषण होता है तथा राशि को लेकर विवाद भी होता है, इस शोषण और विवाद से व्यथित होकर गुना अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई को एक ज्ञापन सौंपकर ₹ ४०/- के टिकिट को ₹ ४०/- में ही विक्रय कराये जाने हेतु निवेदन किया है।

इस अवसर पर ग्राहक पञ्चायत के जिला उपाध्यक्षद्वय एडवोकेट सुनील शर्मा, एडवोकेट अजय श्रीवास्तव, जिला सचिव विठ्ठल अहिरवार उपस्थित थे।

गौरतलब है कि कुछ वर्षों पूर्व जब अधिवक्ता कल्याण निधि का टिकिट ₹ २०/- का था उस समय भी इस टिकिट को  ₹ ४०/- में विक्रय किया जाता था तब भी ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई ने टिकिट को उस पर मुद्रित मूल्य पर अर्थात्  ₹ २०/- में विक्रय करवाया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0