ईंट भट्ठों का हो रहा मनमाने तरीके से संचालन, सामाजिक कार्यकर्ता में शासन से की शिकायत

Oct 30, 2025 - 16:12
Oct 30, 2025 - 17:04
 0  378
ईंट भट्ठों का हो रहा मनमाने तरीके से संचालन, सामाजिक कार्यकर्ता में शासन से की शिकायत

कछौना, हरदोई। कछौना क्षेत्र में ईंट भट्ठे प्रदेश सरकार की वर्ष 2012 ईंट भट्ठा संचालन की गाइड लाइन को दरकिनार कर चल रहे हैं। जिससे पर्यावरण के साथ राजस्व का नुकसान हो रहा है। कछौना क्षेत्र में संचालित इन ईंट भट्ठों की जांच के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने शासन से शिकायत की है। दिए गए पत्र में सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पटेल ने बताया सबसे ज्यादा मानकों की अनदेखी के चलते प्रदूषण की समस्या रहती है। लगातार अंधाधुंध चिमनियों से उठने वाला धुंआ से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। जिसका मानव स्वास्थ्य पर व जीव जंतुओं पर फर्क पड़ता है। प्रदूषण बोर्ड केवल खानापूर्ति तक सिमट जाती है। वही ईंट भट्ठा संचालक ईंट पथाई के लिए ज्यादा दूर दराज के परिवार कार्य करते हैं, यह पूरा परिवार कार्य करते हैं। जिसमें नौनिहाल बच्चे भी ईंट भट्ठों पर कार्य करते हैं। नौनिहाल शिक्षा से दूर हो जाते हैं। श्रम विभाग के अधिकारी केवल सुविधा शुक्ल लेते हैं। इन भट्ठा संचालकों द्वारा मिट्टी खुदाई में जमकर मानकों की अनदेखी होती है। रॉयल्टी के नाम पर जेसीबी से मिट्टी खुदाई करते हैं। जिससे गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण बरसात में पानी भर जाने से आसपास के किसानों को हमेशा खतरा रहता है। कई अनहोनी घटनाएं भी घट चुकी हैं। कई बच्चे डूब कर मरने की घटनाएं घट चुकी है। कई ईंट भट्ठे आबादी क्षेत्र में संचालित है। जिसके कारण मानव जीवन प्रभावित है। वहीं आबादी क्षेत्र में भट्ठा संचालित है। कई भट्ठे विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित है। प्रतिवर्ष ईंट भट्ठा संचालकों को पेड़ पौधा रोपण करने का विशेष अभियान चलाना है, लेकिन यह अभियान केवल कागजों पर ही संचालित है। कई ईंट भट्ठा संचालक आबादी, चारागाह की भूमि पर भी काबिज है। ईंट भट्ठा संचालकों के मनवाने तरीके से संचालन से राजस्व का नुकसान के साथ आम जनमानस को नुकसान हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पटेल की शिकायत से गलत तरीके से संचालन कर रहे ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)