हनुमंता धाम पर श्रावण मास में एक माह तक चलेगा सार्वजनिक श्रीरामचरितमानस अखण्ड पाठ का आयोजन, 10 जुलाई 25 से 7 अगस्त 25 तक चलेगा रामायण पारायण
गुना (आरएनआई) गुना नगर के प्रसिद्ध हनुमंता धाम मंदिर पर सावन मास के पावन अवसर पर प्रतिदिन के यजमानों के साथ आचार्य पं. मोहित भार्गव मोनू महाराज के आचार्यत्व में दि. 10 जुलाई गुरुवार से 7 अगस्त गुरुवार तक सार्वजनिक श्री रामचरित्र मानस पारायण अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
हनुमंता मंदिर पुजारी गुरुदयाल भार्गव प्रदीप भार्गव ने बताया कि राम भक्त हनुमान का पूजन करने से लगभग समस्त देवी-देवताओं का पूजन हो जाता है। कलयुग में हनुमान की पूजा अपने मनोरथों को पूर्ण करने का सबसे प्रभावकारी और सरलतम माध्यम है। हनुमान जी अखण्ड ब्रह्मचारी व महायोगी भी हैं इसलिए सबसे जरूरी है कि उनकी किसी भी तरह की उपासना में वस्त्र से लेकर विचारों तक पावनताए ब्रह्मचर्य व इंद्रिय संयम को अपनाएं। इसी प्रकार शनि देव की पूजन करने से व्यक्ति के कष्टों का निवारण होता है। वहीं श्रावण मास में शिव पूजा का विशेष महत्व है। शिव अभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही श्रावण मास में अखण्ड रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन मंदिरों व घरों में कराने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
मंदिर समिति के मार्गदर्शक राजेंद्र सिंह सलूजा पूर्व विधायक ने वताया कि हनुमंता धाम पर बजरंग बली की स्वयंभू प्रतिमा है। कहा जाता है कि यह अपने आप प्रकट हुई है। यह प्रतिमा पहले एक विशाल पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर स्थापित थी । उसके बाद मंदिर ट्रस्ट द्वारा इसका जीर्णोद्धार हुआ और आज विशाल मंदिर बना दिया गया है। मंदिर परिसर में सत्संग हॉल सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया है जहां नित्य धार्मिक आयोजन चलते रहते है । श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर पर निमार्ण कार्य जारी है ।
श्री हनुमंता मंदिर स्थित शीतला माता की प्रतिमाएं भी स्वयंभू हैं श्री हनुमंता मंदिर के जीर्णोद्धार के समय भी कई देवी प्रतिमाएं खुदाई में मंदिर ट्रस्ट को मिली थी जिनको विधिवत स्थापित किया गया सारी प्रतिमाएं काले दानेदार पत्थर की है यह प्रतिमाएं पुरातत्व शोध का विषय भी है। मंदिर की प्राचीनता की मूर्तियां खुद गवाही है। कुछ विद्वान इसे सिद्ध पीठ की मानते हैं । तो वही पीपल के नीचें मनवंचित फलों की पूर्ति करने वालें भूत भगवान भूतेश्वर भोलेनाथ विराजमान है जहां नित्य अभिषेक पूजन के लिए महिलाओं व पुरुषों का तांता लगा लगा रहता है ।
हाल ही में धार्मिक आयोजनों की श्रंखला में मंदिर पर रामदरबार शिवपरिवार राधाकृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है ।
आनंद भार्गव ने वताया कि नगर के श्री हनुमंता धाम मंदिर पर 29वी वार सावन मास पर पूरे माह भर प्रतिदिन के यजमानों के साथ सार्वजनिक श्री रामचरित्र मानस अखण्ड पाठ का आयोजन दि.10 जुलाई गुरुवार से 7 अगस्त गुरुवार तक चलेगा । जहां श्रद्धालुजन पहुंचकर रामायण पाठ करा सकते हैं।
अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ कराने के इक्छुक महानुभाव प्रधुम्न सिंह सिकरवार, आनंद भार्गव, आनंद व्यास, राजपाल पाल, गौरव सौरभ कुशवाह से संपर्क कर रामायण पाठ करा सकते है ।
हनुमंता मंदिर परिवार के सदस्य आनंद व्यास ने वताया कि पारायण को लेकर एक वैठक का आयोजन महेंद्र सोनी क्लोनाईजर की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें निर्णय लिया गया रामायण जी का शुभारंभ दिनांक 10 जुलाई गुरुवार से 7 अगस्त गुरुवार तक किया जायेगा, रामायण विराम हवन शांति पूर्णाहुति, भण्डारा, ब्राह्मणों की बिदाई का आयोजन 8 अगस्त शुक्रवार को किया जायेगा। बैठक का संचालन गौरव कुशवाह आभार प्रधुम्नसिंह सिकरवर द्वारा किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



