सोलर पैनल वाले घर को 2.5 लाख का बिजली बिल, 92 वर्षीय महिला को विभाग का चक्कर लगाने पर मजबूर

Sep 14, 2025 - 15:43
 0  108
सोलर पैनल वाले घर को 2.5 लाख का बिजली बिल, 92 वर्षीय महिला को विभाग का चक्कर लगाने पर मजबूर

अंबेडकरनगर (आरएनआई)। अहरौला कस्बे में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे के निवासी छेदीलाल सोनी ने आरोप लगाया है कि उनकी 92 वर्षीय मां कलावती देवी के नाम दर्ज घरेलू बिजली कनेक्शन पर विभाग ने बिना उपयोग के 5247 यूनिट खपत दिखाते हुए 2.5 लाख रुपये का बकाया बिल भेज दिया है

छेदीलाल का कहना है कि मार्च 2025 तक का पूरा बिल जमा कर दिया गया था। अप्रैल 2025 में अचानक 37,777 रुपये का बिल आया और अब वही बढ़कर ढाई लाख रुपये तक पहुँच गया है। उनका आरोप है कि विभाग ने मनमाने तरीके से कनेक्शन का लोड दो किलोवाट से बढ़ाकर सात किलोवाट कर दिया, जबकि उनके घर पर पहले से ही 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगा हुआ है।

परिवार का कहना है कि खराब मीटर बदलने के बाद भी नए मीटर की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा विभागीय कर्मचारी 92 वर्षीय कलावती देवी को बार-बार दफ्तर बुला रहे हैं। बेटे छेदीलाल के मुताबिक –
"मैं तीन बार अपनी बुजुर्ग मां को कार्यालय ले गया हूं। कुछ कर्मचारी बिल खत्म करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं।"

छेदीलाल ने कई बार कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मिलकर मामले की शिकायत करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.