'सोनम और राज ने रिश्ते की बात कबूली', राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस का दावा

हनीमून के दौरा हुई राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया खुलाया हुआ है। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि जांच के दौरान राज और सोनम दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार कर ली है।

Jun 25, 2025 - 12:48
 0  108
'सोनम और राज ने रिश्ते की बात कबूली', राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस का दावा

शिलांग (आरएनआई) मेघालय पुलिस ने दावा किया कि सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। राज के साथ मिलकर ही सोनम ने कथित तौर पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। मेघालय की विशेष जांच टीम इस चौंकाने वाली हनीमून हत्या की जांच कर रही है। उसने पीड़ित परिवार की ओर से गई नार्को परीक्षण की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास सभी आवश्यक सबूत हैं। नार्को-विश्लेषण के परिणाम अदालत में स्वीकार नहीं किए जाते।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बीते दिन बताया कि जांच के दौरान राज और सोनम दोनों ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। हमने अपराध स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। उन्होंने हमें सबकुछ कर के दिखाया। हमारे पास सबूत हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें इस स्तर पर नार्को विश्लेषण परीक्षण क्यों करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'आमतौर पर नार्को परीक्षण तब किया जाता है जब कोई सबूत नहीं होता है और नार्को विश्लेषण वास्तव में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित है।' पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले को केवल इकबालिया बयानों पर निर्भर रहने के बजाय मजबूत, स्वीकार्य सबूत बनाने पर जोर देते हुए सावधानीपूर्वक सुलझाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द कानूनी रूप से टिकाऊ आरोपपत्र तैयार करना है। हालांकि, हत्या की वजह सिर्फ पैसा था, यह एकदम साफ नहीं हो पाया है। अधिकारी ने संदेह जताया कि पीड़ित राजा को इसलिए रास्ते से हटाना चाहते थे ताकि उनका रिश्ता और व्यावसायिक आकांक्षाएं बढ़ती रहें।

अधिकारी ने कहा, 'वे कुछ चाहते थे, कोई व्यक्ति, मेरा मतलब राजा, इस पूरे परिदृश्य से बाहर, क्योंकि उनका रिश्ता था और रीति-रिवाजों के कारण जहां उन्हें माता-पिता और अन्य लोगों के बीच सहमति बनानी थी। इसलिए उन्होंने सोचा कि इस व्यक्ति (राजा) से छुटकारा पाना बेहतर है।' मेघालय पुलिस अब इंदौर में एक फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर से पूछताछ की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार होने से पहले सोनम रघुवंशी कुछ समय तक फ्लैट में रुकी थी।

पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि सोनम की ओर से छोड़ा गया बैग क्यों निकाला गया। कथित तौर पर बैग में एक देसी पिस्तौल, उसका फोन, राजा के आभूषण और पांच लाख रुपये नकद थे। पुलिस को संदेह है कि यह सबूत मिटाने का प्रयास था। दोनों लोगों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, सुरक्षा गार्ड बलवीर और जिस अपार्टमेंट में सोनम छिपी हुई थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को गुरुवार को शिलांग की एक अदालत में पेश किया जाएगा। सिलोम जेम्स और बलवीर को भी पूछताछ के लिए शिलांग लाया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.