सेवाभारती गुना द्वारा जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन
गुना (आरएनआई) सेवाभारती द्वारा 7 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव सप्ताह बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस गौरवपूर्ण सप्ताह का शुभारंभ 6 नवम्बर को रेडक्रॉस भवन, गुना में एक विशाल निःशुल्क थेलिसिमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं कैंसर स्वास्थ्य शिविर से किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जनजातीय समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति तक उपचार और परामर्श की सुविधा पहुँचाना है।
सेवाभारती के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को यह बताना है कि —
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। यद्यपि इतिहास की मुख्यधारा में उनके बलिदानों को कम स्थान मिला, परंतु इन वीरों ने अपने वन, जल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध प्रखर संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी।
इनमें प्रमुख रूप से —
विरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो-कान्हू मुर्मू, रघुनाथ शाह, शेख भिखारी, वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर, लखमा गोंड, अल्लूरी सीताराम राजू, जयपाल सिंह मुंडा, हेमू कालाणी जैसे महानायक शामिल हैं, जिन्होंने जनजातीय समाज के गौरव को अमर कर दिया।
इस अवधि में सेवाभारती द्वारा प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों , स्वास्थ्य शिविरो “जनजातीय महापुरुषों पर निबंध एवं चित्र लेखन प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को इन वीरों के योगदान से परिचित कराया जा सके।
इसके साथ ही सेवाभारती के सभी सेवा प्रकल्प —
अन्नपूर्णा भोजनालय, वरिष्ठ जनसेवा केंद्र, जनजातीय छात्रावास (बालक-बालिका), संस्कार कैंद्र,स्वावलंबन केंद्र, सेवाभारती आरोन, मारकीमहू, ऊमरी एवं राघोगढ़ ,चाचोड़ा केंद्र — इस अवसर पर विशेष सांस्कृतिक, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सप्ताह को प्रेरणादायी रूप से मनाएंगे।
सेवाभारती ने यह भी संकल्प लिया है कि 5000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामीण इलाकों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जनजातीय समाज के प्रति सम्मान और प्रेरणा का संदेश जन-जन तक पहुँचे।
यह जनजातीय गौरव सप्ताह न केवल हमारे जनजातीय समाज के वीरता और बलिदान को सम्मानित करेगा, बल्कि पूरे समाज में एकता, जागरूकता और स्वाभिमान की भावना को भी सशक्त करेगा।
अतः सेवाभारती परिवार द्वारा सभी समाजसेवी संस्थाओं एवं सम्मानिय समाजसेवी बंधु-भगिनियों से आग्रह किया गया है कि वह भी हमारे साथ जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास के प्रति जनजागरण लाने तथा हिंदू समाज में समरसता की भावना सशक्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



