सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण पर जेसीबी चली, दुकानें टूटते देख बिलख पड़े व्यापारी
मेरठ (आरएनआई): मेरठ के सेंट्रल मार्केट में शनिवार को अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। आवासीय भवन 661/6 में बने अवैध कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए जेसीबी लगाई गई, जिससे 22 दुकानों का भाग खंडहर में तब्दील होना शुरू हो गया।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “हमने पूरे प्रयास किए, जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से भी मिले, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है।” कार्रवाई के दौरान दुकानदार और उनके परिजन मौके पर इकट्ठा हुए और कई लोग रोते-बिलखते नजर आए।
कार्रवाई पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हुई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, चारों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई और फायर ब्रिगेड को भी मुस्तैद रखा गया। बिजली काटकर अवैध कनेक्शन को भी डिस्कनेक्ट किया गया। ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी।
सेंट्रल मार्केट में 661/6 भूखंड पर 22 दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं। आवास एवं विकास परिषद के दस्तावेजों के अनुसार, यह भूमि केवल आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित थी। पिछले कई दशकों में नोटिस और आदेश दिए जाने के बावजूद किसी कार्रवाई का पालन नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे, जिन्हें शनिवार को लागू किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



