सीजेआई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी कार्रवाई, सदस्यता तत्काल रद्द

Oct 9, 2025 - 14:32
 0  81
सीजेआई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की बड़ी कार्रवाई, सदस्यता तत्काल रद्द

नई दिल्ली (आरएनआई)। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने गुरुवार को वकील राकेश किशोर (71) की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। किशोर ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी और नारे लगाए थे — “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।”

एससीबीए ने इस घटना को “न्यायपालिका की गरिमा और न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला” बताया। संस्था ने कहा कि किशोर का यह व्यवहार न केवल पेशेवर आचार और अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा और न्यायिक शिष्टाचार के विरुद्ध भी है। एससीबीए की कार्यकारी समिति ने कहा,

“यह कृत्य अदालत की गरिमा और बार-बेंच के पारंपरिक आपसी सम्मान पर सीधा प्रहार है। राकेश किशोर का सदस्य बने रहना संस्था की गरिमा के अनुरूप नहीं है।”

इससे पहले बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भी राकेश किशोर का बार लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। बीसीआई ने कहा था कि यह कदम “न्यायिक प्रक्रिया की सुरक्षा और पेशेवर मर्यादा की रक्षा के लिए आवश्यक” है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.