सिद्धि विनायक कॉलोनी गणेशोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम
मुंगावली (आरएनआई) मुंगावली-नगर की पॉश कॉलोनी सिद्धि विनायक इस समय गणेशोत्सव पर भक्ति और संस्कृति के रंग में डूबी हुई है। खास बात ये भी है कि कॉलोनी का नाम ही रिद्धि सिद्धि के दाता सिद्धि विनायक के नाम पर है। क्योंकि इस कॉलोनी में एक भव्य और सुसज्जित गणेश जी का मंदिर है। कॉलोनी वासियों के लिए कॉलोनाइजर आदित्य अय्यर द्वारा यहाँ सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की स्थापना कराई गई थी ।जहां कॉलोनी वासियों ने गणेश जी की भव्य और आकर्षक झांकी सजाई हुई हैं और कॉलोनी निवासी अपने बच्चों सहित यहाँ गणपत्ति बप्पा की बड़े ही भक्ति भाव के साथ सब उपासना कर रहे हैं।
बच्चों द्वारा दी जा रही मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कॉलोनी के वयोवृद्ध ओर सेवानिवृत्त शिक्षक पी.एल. राय ने बताया कि गणेशोत्सव पर रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजनों की श्रृंखला में कभी गरबा नृत्य तो कभी मेहंदी,रंगोली ,पेंटिंग ,सांस्कृतिक नाटक के मंचन ,सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी, तकनीकी नाटक मंचन , बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला आदि की प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें कॉलोनी के छोटे छोटे बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस
प्रतियोगिता भी होगी। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है, कमेटी के द्वारा यह देखा जाएगा कि प्रतियोगिता में किसकी प्रस्तुति सबसे अच्छी रही और कौन-कौन अव्वल रहे। बच्चों के उत्साह वर्धन के लिये उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
शिक्षक पी.एल. राय ने बताया कि आज की आधुनिक, चकाचौंध ओर प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में आज के बच्चे आध्यात्मिक वातावरण और ज्ञान से कोसों दूर होते जा रहे हैं अपनी संस्कृति और धर्म की विरासत को बचाये रखने के लिए हम सब को अपने अपने बच्चों को ऐसे धार्मिक क्रियाकलापों में शामिल रखना बहुत जरूरी है यह गणेशोत्सव कॉलोनी के छोटे छोटे बच्चों का केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान देना भी है। जिससे यह गणेशोत्सव न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है साथ साथ भाभी पीढ़ी के बच्चों को संस्कृति का ज्ञान कराना भी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



