शीतकालीन सत्र का सातवाँ दिन: लोकसभा में प्रश्नकाल जारी, राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर चर्चा

Dec 9, 2025 - 12:42
 0  81
शीतकालीन सत्र का सातवाँ दिन: लोकसभा में प्रश्नकाल जारी, राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर चर्चा

नई दिल्ली (आरएनआई)। संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवाँ दिन है। लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद चुनाव सुधारों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। वहीं राज्यसभा में वंदे मातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने शुरू की। उन्होंने निष्पक्ष चुनावों को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग को संविधान के तहत मिले अधिकार मजबूत होने चाहिए। तिवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान में आयोग केंद्र के निर्देशों पर काम कर रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 1988 में राजीव गांधी सरकार के समय देश में सबसे बड़े चुनावी सुधार किए गए थे। साथ ही उन्होंने एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी सवाल उठाए।

प्रश्नकाल के दौरान महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से एनसीपी सांसद नीलेख ज्ञानदेव लंके द्वारा बागवानी किसानों को मुआवजे से जुड़े प्रश्न पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष खाद्यान्न उत्पादन 357.732 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.65% अधिक है। उन्होंने कहा कि 2014-15 की तुलना में खाद्यान्न उत्पादन में 41.94% की वृद्धि दर्ज की गई है और इसका श्रेय सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दिया।

इसके अलावा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा अवसंरचना से जुड़े प्रश्न पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी।

उधर, एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार चुनाव परिणामों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए की जीत के लिए बधाई दी गई। प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कानून ऐसे हों जो आम लोगों के जीवन को आसान बनाएं और युवाओं तक पार्टी के संदेश को पहुँचाने पर भी जोर दिया।

रिजिजू ने कहा कि वंदे मातरम पर राज्यसभा में होने वाली चर्चा को चुनावी कारणों से जोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चर्चा राष्ट्रगान की तरह राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर के सम्मान के लिए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.