रूस ने ठुकराई भारत की अपील : पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट को भेजेगा RD-93MA इंजन

भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों के बावजूद, रूस ने एक अहम मोर्चे पर भारत की अपील को अनदेखा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पाकिस्तान को JF-17 फाइटर जेट के लिए ज़रूरी RD-93MA इंजन सप्लाई करने जा रहा है, जबकि भारत ने स्पष्ट रूप से इसका विरोध किया था। भारत चाहता था कि रूस यह इंजन पाकिस्तान को न दे, लेकिन व्लादिमीर पुतिन की सरकार इस आग्रह को दरकिनार करते हुए अब इस डील को आगे बढ़ा रही है।

Oct 2, 2025 - 13:30
 0  0
रूस ने ठुकराई भारत की अपील : पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट को भेजेगा RD-93MA इंजन

नई दिल्ली / मॉस्को (आरएनआई) भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक रिश्तों के बावजूद, रूस ने एक अहम मोर्चे पर भारत की अपील को अनदेखा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पाकिस्तान को JF-17 फाइटर जेट के लिए ज़रूरी RD-93MA इंजन सप्लाई करने जा रहा है, जबकि भारत ने स्पष्ट रूप से इसका विरोध किया था। भारत चाहता था कि रूस यह इंजन पाकिस्तान को न दे, लेकिन व्लादिमीर पुतिन की सरकार इस आग्रह को दरकिनार करते हुए अब इस डील को आगे बढ़ा रही है।

JF-17 फाइटर जेट चीन और पाकिस्तान की संयुक्त परियोजना है, जिसमें तकनीक और निर्माण का ज़्यादातर हिस्सा चीन का है। पाकिस्तान की वायुसेना लगातार इसी जेट के ज़रिए अपनी ताकत बढ़ा रही है। JF-17 के Block III वर्जन को अधिक एडवांस और 4.5 जनरेशन फाइटर जेट माना जा रहा है। पहले से ही पाकिस्तान के पास Block I और II हैं, लेकिन ये सीमित क्षमताओं वाले माने जाते हैं। अब रूस की इंजन सप्लाई इस जेट को और उन्नत बना सकती है, जिससे भारत की सुरक्षा चिंताएं बढ़ना तय है।

रूस का यह कदम सवाल खड़ा करता है कि क्या वह भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ संतुलन साधने की कोशिश में "डबल गेम" खेल रहा है? भारत-रूस के रिश्ते ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन अब पुतिन का यह रुख बताता है कि रूस, पाकिस्तान और चीन के बढ़ते सैन्य सहयोग को लेकर नरम रुख अपना रहा है। चीन पहले ही पाकिस्तान के रक्षा क्षेत्र में गहरी पैठ बना चुका है, और अब रूस की एंट्री से यह गठजोड़ और मजबूत होता दिख रहा है — जो भारत के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.