राधौगढ़ में 200 बीघा की अधिग्रहण जमीन पर नही लगा उद्योग? बेस कीमती जमीन को लेकर शासन-प्रशासन हैं बेपरवाह
>गुना_राधौगढ़ (आरएनआई) सरकार की 200 बीघा जमीन अधिग्रहण भूमि पर 22 वर्ष किया जाना बताया गया हैं। यह अधिग्रहण उद्योग विभाग के द्वारा उद्योग लगाने के लिए किया जाकर इसका मुआवजा वितरित करने के वाद आज तक भूमि का उपयोग क्यों नही किया इसको लेकर संशय हैं।
सुविग सूत्र और जानकार बताते हैं कि यह जमीन ग्राम भोलापुरा, चेताबर्री,इस्माइलपुर,अहिरखेड़ी ग्रामो की भूमियों का शासन ने अधिग्रहण कर उद्योग स्थापना हेतु लगभग 22 वर्ष पहले अधिग्रहण किया था।
यह भूमिया रेलवे लाइन से लगी हुई है और रेलवे से पश्चिम दिशा में है। राजस्व अभिलेखों में यह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, गुना के नाम से है। लेकिन यहां पर कब्जा कर वर्तमान में खेती हो रही है।
सूत्र बताते हैं कि उक्त जमीन पर आखिर उद्योग क्यो नही लगा ? और उक्त जमीन का मुआवजा वितरण के बाद कब्जा क्यों नही किया गया। यह जानकारी किसी ने नही बताई।
उक्त जमीन का अधिग्रहण आवन से तो लगभग 3 किलोमीटर पहले किया गया है। जानकारी अनुसार हाईवे से भैसाना की तरफ रेलवे अंडरपास को पार करते हुए एक ग्राम सड़क जाती है, उसके किनारे है यह 200 बीघा की भूमि। इस जमीन से भोलापुरा, इस्माइलपुर, चेताबर्री, अहिरखेड़ी ग्राम लगते हैं।
वैसे सत्ता का खौफ अधिकारियों पर इतना चढा हुआ है कि भूमियो के इतने बड़े बड़े घोटाले फर्जीवाड़े रोजाना उजागर हो रहे हैं, लेकिन शासन स्तर से इस भूमि को लेकर इच्छा शक्ति प्रशासन में अभी तक दिख ही नही रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



