मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भावांतर योजना को लेकर दिए निर्देश, 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
गुना (आरएनआई) मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स के वीडियों क्रान्फ्रेसिंग कर भावांतर योजना समेत कृषि विभाग की अन्य गतिविधयों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, वनमण्डलाधिकारी अक्षय राठौर, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में भावांतर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 से 17 अक्टूबर तक पंजीयन किये जायेंगे। दिनांक 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 के दौरान बेची गई सोयाबीन की फसल पर ही भावांतर योजना का लाभ मिलेगा। यदि किसी किसान की सोयाबीन की फसल समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल पर नहीं बिकती, तो जितनी राशि में बिकी है और समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि शासन किसान को देगी। इस प्रकार किसानों को सोयाबीन की फसल बेचने पर समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल की राशि ही मिलेगी।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सभी जिलों की मंडियों में भावांतर योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना का अच्छे से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। मंडियों में होर्डिंग पोस्टर्स लगाये। साथ ही सभी मंडियो में हेल्प डेस्क स्थपित करें। कही भी किसानों को इस संबंध में समस्या आये तो निराकरण के लिए त्वरित कार्य करें। जिससे किसानों को भावांतर योजना की समय पर सही जानकारी मिल सके और वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
व्हीसी में मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि सभी मंडियों में भावान्तर सहायता डेस्क स्थापित किये जाये। जिले में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में सभी किसानों को जानकारी दे। टॉपिंग पॉइंट ग्राम पंचायत सचिव को भावान्तर का संदेश वाचन किया जाये। उन्होंने कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार सबसे महत्वपूर्ण है। योजना के संबंध में किसान प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथ भी बैठक करें।
व्हीसी पश्चात कलेक्टर ने जिला स्तर पर भावंतर योजना की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजना से संबंधित जानकारी का अध्ययन करें। साथ ही सभी मंडियो में हेल्प डेस्क स्थपित करें। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत एवं मण्डलाधिकारी को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में कृषकों को योजना की जानकारी दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजना के प्रचार- प्रसार का करें, जिससे जिले में भावांतर योजना का लाभ कृषकों मिल सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



