बाढ़ के दौरान फसले प्रभावित होने पर तत्काल कराएं सर्वें: डीएम

संभावित ग्रामों में बाढ़ चौपाल का कराया जाए आयोजन, विद्यालय के जर्जर भवनों में लगवाएं बोर्ड, न कराएं पठन-पाठन, बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी व तैयारियों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक। 

Jul 28, 2025 - 20:05
Jul 28, 2025 - 20:11
 0  81
बाढ़ के दौरान फसले प्रभावित होने पर तत्काल कराएं सर्वें: डीएम

फतेहपुर (आरएनआई) बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी व बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के पूर्व की गई तैयारियों व कुशल प्रबंधन हेतु चरणबद्ध रूप से बाढ़ के पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के पश्चात शासन द्वारा तय किए गए बिन्दुओं पर किए जाने वाले कार्यों, गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

डीएम ने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां, प्रबंधन तत्काल करा लिया जाये ताकि बाढ़ के समय मानवहानि व पशुहानि किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबंधित विभागवार तैयार की गई कार्य योजना को तहसीलवार समेकित रूप से कर लिया जाये ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय यदि फसलें बाढ़ से प्रभावित होती है उसका तत्काल सर्वे कराकर नियमानुसार कार्यवाही कर संबंधित को सहायता राशि उपलब्ध कराएं। बाढ़ से संभावित ग्रामों में बाढ़ चौपाल का आयोजन करा लिया जाये व बाढ़ से पूर्व बाढ़ के समय, बाढ़ के पश्चात क्या-क्या करना है सम्यक विषय पर नागरिकों को जागरूक किया जाये। बाढ़ के समय राहत केन्द्रों में जो भी सामग्री का प्रयोग किया जाये वह गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में बाढ़ आने की संभावना है वह बच्चे किस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेंगे की सूची बना लें। साथ ही राहत केन्द्रों पर भी शिक्षकों की तैनाती कर दें। ताकि शिक्षण का कार्य उस समय भी प्रभावित न हो एवं जो विद्यालय के भवन जर्जर घोषित है उसका बोर्ड लगाए और जर्जर भवनों में पठन-पाठन का कार्य न कराया जाये संबंधित रिपोर्ट प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से ले लिया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय व बाढ़ के पश्चात दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए आवश्यकतानुसार सभी व्यवस्थाएं कर ले। उन्होंने अधिशाषी अभियंता निचली गंगा नहर को निर्देशित किया कि जनपद में गंगा, यमुना नदी के जल स्तर की निगरानी बनाए रखे और प्रतिदिन की रिपोर्ट से अवगत कराएं। जनपद में बाढ़ से संबंधित जनपद स्तर पर निचली गंगा नहर/सिंचाई विभाग में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जिसमें सॉफ्टवाईज कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम का नंबर 05180-224432 है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय कलेक्ट्रेट फतेहपुर का संपर्क नंबर 05180-298632, 9454417876, 1077 है जो क्रियाशील है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, आपदा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0