यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा विशेष अभियान में 150 वाहनों के चालान, 16 सीज; बिना नंबर प्लेट की सात बाइक पकड़ी गईं

Thursday, July 16, 2026 - 12:08
Updated: 2 months ago
0
यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा विशेष अभियान में 150 वाहनों के चालान, 16 सीज; बिना नंबर प्लेट की सात बाइक पकड़ी गईं

हाथरस,टी आई अनूप कुमार टीम के साथ चेकिंग करते हुए हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में शहर क्षेत्र में यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 150 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 16 वाहनों को सीज किया गया।टीएसआई अनूप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही बुलेट, अपाचे, राइडर सहित सात दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।कोतवाली सदर और हाथरस गेट थाना क्षेत्र सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सीमावर्ती और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की जांच की गई। दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए ओवरलोड वाहन, क्षमता से अधिक सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User