विशेष चेकिंग अभियान में चार बाइक सीज बिना नंबर प्लेट और फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Friday, July 17, 2026 - 11:44
Updated: 2 months ago
0
विशेष चेकिंग अभियान में चार बाइक सीज बिना नंबर प्लेट और फर्जी नंबर वाले वाहनों पर कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में नगर क्षेत्र में यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और वैध अभिलेखों के बिना संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।टी0आई अनूप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही राइडर, अपाचे, बुलेट, यामाहा सहित अन्य मोटरसाइकिलों की जांच की गई। जांच में बिना वैध दस्तावेज और दूसरे वाहन का पंजीकरण नंबर उपयोग करते पाए जाने पर चार बाइकों को सीज किया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहन, क्षमता से अधिक सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और ओवरस्पीड जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।चेकिंग के साथ पुलिस ने वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल पर बात करते हुए या नशे की हालत में वाहन न चलाने, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User