अशोकनगर को विकास की नई रफ्तार, ₹5,200 करोड़ की परियोजनाओं की हुई समीक्षा
जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति (दिशा) की बैठक में लगभग ₹5,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, खेल, सौंदर्यीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
अशोकनगर के युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी Call Centre Project है। प्रथम चरण में 592 युवाओं को रोजगार मिल चुका है जबकि दूसरे चरण में 2,000-सीटर अत्याधुनिक कॉल सेंटर विकसित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि अशोकनगर के युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।
विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब उसका लाभ हमारे अशोकनगर के हर परिवार और हर युवा तक पहुँचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



