अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ का कोटा में भव्य स्वागत

राजेश श्रीवास्तव

Wednesday, July 8, 2026 - 16:28
0
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ का कोटा में भव्य स्वागत

कोटा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ के कोटा आगमन पर महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ, कोटा द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों एवं समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य महिलाएं प्रभावी ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने संगठन को प्रत्येक जिले और प्रत्येक परिवार तक मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।

संभागीय महिला अध्यक्ष नैना सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा सामाजिक एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

महिला जिलाध्यक्ष अनीता माथुर ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनेगा। समाजहित के कार्यों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय महिला प्रकोष्ठ की वंदना सक्सेना ने किया। 

इस अवसर पर संरक्षक उर्मिला माथुर, पूर्व पार्षद चेतना माथुर, संभागीय महिला अध्यक्ष नैना सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष अनीता माथुर, वंदना सक्सेना, सरोज भटनागर, डॉ.शिल्पा माथुर, शीला माथुर, डॉ.नलिनी कुलश्रेष्ठ, डॉ.शिखा कुलश्रेष्ठ, उर्मिला सक्सेना, शालिनी भटनागर, प्रतिभा सक्सेना, सुमन भटनागर, सरिता सक्सेना, ममता भटनागर, अर्चिता सक्सेना, नेहा माथुर, अक्षिता सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव, प्रांजल भटनागर, शोभा श्रीवास्तव, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, विमला माथुर, आस्था सक्सेना, डॉ.रुचि जोहरी, वैशाली श्रीवास्तव, डॉ.सुषमा भटनागर, सीमा भटनागर, गरिमा माथुर, राधा श्रीवास्तव, पूनम सक्सेना, प्रतिमा सक्सेना, चारू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रही।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User