पारिश्रमिक चोरी पर पूर्ण विराम के लिए जरूरी है सेवा सुरक्षा - मधुवन दत्त चतुर्वेदी

Oct 14, 2025 - 01:06
 0  108
पारिश्रमिक चोरी पर पूर्ण विराम के लिए जरूरी है सेवा सुरक्षा - मधुवन दत्त चतुर्वेदी

मथुरा (आर एन आई) कल 14.10.2025 को मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय नई दिल्ली के यहां आईओसीएल के रिफाइनरीज प्रभाग, मार्केटिंग डिविजन और पाइप लाइंस में सक्रिय ट्रेड यूनियनों और निगम के अधिकारियों की होने वाली मीटिंग की पूर्व संध्या पर आज मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों ने पुनः हुंकार भरी है कि पारिश्रमिक चोरी पर पूर्ण विराम के लिए सेवा सुरक्षा सुनिश्चित होने तक वे अपने संघर्ष को जारी रखेंगे ।

मथुरा रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के पास रोकड़िया हनुमान मंदिर पर पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की कंट्रेक्ट वर्कर्स एम आर यूनिट की आम सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि देश भर में आईओसीएल की रिफाइनरीज , मार्केटिंग डिविजन के लोकेशंस और पाइप लाइंस के स्थाई कर्मचारियों तथा संविदा श्रमिकों ने इस बार एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया है । यह बहुत महत्वपूर्ण घटना विकास है कि स्थाई कर्मचारी और संविदा श्रमिक कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं । मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल के किसी भी निर्णय में मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिक आगे बढ़कर अपनी भूमिका अदा करेंगे ।

मथुरा रिफाइनरी के सभी ट्रेड्स से इकट्ठे हुए सैकड़ों मजदूरों ने यह संकल्प दोहराया कि कालेधन की फैक्ट्री बना दी गई रिफाइनरी की शुचिता बहाल किए बिना रुकेंगे नहीं और ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक वेतन चोरी पर पूर्ण विराम के लिए सेवा सुरक्षा की गारंटी हासिल नहीं कर लेते ।

सभा को कामरेड सरदार सिंह, किशनी, लक्ष्मण लवानिया , दिनेश पंडित, मुंशीलाल, संदीप शर्मा, अतुल चौहान , गोपाल शर्मा के साथ साथ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के जिला मंत्री जीसस चतुर्वेदी एडवोकेट उत्कर्ष, राकेश रावत एडवोकेट और ओमवीर सिंह ने संबोधित किया । तय किया गया कि रिफाइनरी के आसपास की जनता से संपर्क अभियान चलाकर मजदूर आंदोलन के लिए बड़े स्तर पर नागरिक समर्थन भी जुटाया जाएगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.