पति की हत्या कर प्रेमी संग रचा षड्यंत्र, मधुसूदनगढ़ पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

Aug 31, 2025 - 20:09
Aug 31, 2025 - 20:15
 0  270

गुना (आरएनआई) जिले के मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारा वर्री में कैलाश बंजारा की संदिग्ध मृत्यु की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी हत्या के प्रकरण में आरोपिया मृतक की पत्नि व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

गौरतलब है कि विगत दिवस को  सूचनाकर्ता पूरन पुत्र मांगीलाल बंजारा निवासी ग्राम बंजाराबर्री ने अपने छोटे भाई कैलाश बंजारा उम्र 35 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की मधुसूदनगढ थाना क्षेत्र की उकावद चौकी पर सूचना दी गई थी । जबकि कैलाश के शव का दिनांक 22 अगस्त को अंतिम संस्कार कर दिया था अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को मृतक के मधुसूदनगढ थाने में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा उक्त घटना को चुनौती के रुप में लिया और मामले में हर पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर प्रकरण का शीघ्र खुलासा किए जाने के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  जमीलउद्दीन सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव द्वारा उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला तथा अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरु की गई । जांच के दौरान मृतक के परिजनों व अन्य संभावित लोगों से पूछताछ कर की गई तो मृतक कैलाश बंजारा की पत्नि संपो बाई की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई जिससे संपो बाई को थाना तलब कर सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पति के बीमार होने से वह कमजोर हो गया था और बात बात पर गुस्सा होकर उसके साथ मारपीट करता था  एवं घर में भी तोडफोड करता था । इसी बीच करीबन एक साल पहले उनके द्वारा उकावद निवासी प्रदीप भार्गव की जमीन बंटाई पर ली थी इस दौरान उसके प्रदीप भार्गव से प्रेमससंबंध हो गए थे तथा शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए थे तथा दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातचीत होती रहती थी । उसके पति कैलाश बंजारा को प्रदीप भार्गव और उसके संबंधों के बारे में पता चल गया था जिससे मृतक कैलाश बंजारा उसकी और अधिक मारपीट करने लगा था । घटना वाली रात उन दोनों के बीच विवाद हुआ था इस दौरान मृतक कैलाश बंजारा ने मेरे गले में रस्सी डालकर उसका गला दबाने लगा था लेकिन जैसे तैसे करके उसने अपने आप को छुडाया और रस्सी छीन ली फिर उसका पति कैलाश घर के बाहर निकला तो उसने पीछे से कैलाश की गर्दन में रस्सी डालकर खींच दी जिससे उसकी मौत हो गई थी । फिर उसने यह बात प्रदीप भार्गव को बताई, प्रदीप भार्गव द्वारा यह बात किसी को नही बताने और शव का अंतिम संस्कार करने का बोला गया । इसके बाद उसने कैलाश की अचानक मृत्यु की सूचना अपने परिजनों को दी और उसने व प्रदीप भार्गव ने सभी को गुमराह करते हुए बिना पीएम कराए कैलाश के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया ।

प्रकरण की संपूर्ण जांच पर से मधुसूदनगढ थाने में अप.क्र. 142/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को आरोपिया संपो बाई पत्नि कैलाश बंजारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम बंजाराबर्री थाना मधुसूदनगढ एवं उसके प्रेमी प्रदीप पुत्र पुरुषोत्तम भार्गव उम्र 40 साल निवासी ग्राम उकावद थाना मधुसूदनगढ को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त रस्सी व मृतक की अस्थियां तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए । इसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।

उपरोक्त सनसनीखेज पेंचीदा और चुनौतीपूर्ण प्रकरण को सुलझाने में मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक रवि भिलाला, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, सउनि. महेन्द्र सिहं सेंगर, सउनि. खेमवती मरावी. प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक नीतेश भील. आरक्षक गजराज. आरक्षक आकाश सिकरवार. आरक्षक सूरज अहिरवार. आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक भूर सिंह, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा. आरक्षक  रामनिवास एवं महिला आरक्षक हेमा चन्देल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0