नेपाल में हिंसक प्रदर्शन की आग: पूर्व पीएम झलनाथ खनाल की पत्नी रवि लक्ष्मी की मौत, भीड़ ने जिंदा जलाया
काठमांडू (आरएनआई) – नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़का Gen Z आंदोलन बेकाबू हो चुका है। मंगलवार (9 सितंबर) को राजधानी काठमांडू से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी रवि लक्ष्मी चित्रकार को प्रदर्शनकारियों ने उनके ही घर में जिंदा जला दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने दल्लू स्थित खनाल के आवास में आग लगा दी। आग की लपटों में फंसने से रवि लक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गईं। नेपाली सेना ने उन्हें तुरंत बचाकर छाउनी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें कीर्तिपुर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के समय झलनाथ खनाल घर पर मौजूद नहीं थे, सेना ने उन्हें पहले ही सुरक्षित निकाल लिया था।
इसी बीच, हिंसक भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा के घर पर भी हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और आरजू राणा को जिंदा जलाने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में देउबा लहूलुहान हालत में भीड़ से जान बचाकर भागते हुए दिखे।
नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास सहित कई शीर्ष नेताओं के घरों पर धावा बोलकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के घर पर भी हमला हुआ।
बढ़ते जनाक्रोश और हिंसा में अब तक 19 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। हालात काबू से बाहर होते देख प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया।
नेपाल का यह प्रदर्शन अब सिर्फ सरकार विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि शीर्ष नेताओं के परिवार तक को निशाना बनाया जा रहा है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



