निस्वार्थ सेवा संस्थान की वार्षिक पत्रिकाके तृतीय संस्करण का विमोचन बड़ी ही धूमधाम से किया गया
हाथरस (आरएनआई) निस्वार्थ सेवा संस्थान की वार्षिक पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन बड़ी ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान के संस्थापक श्री विष्णु कुमार अग्रवाल के साथ मुख्य अतिथि के रुप में नवचयनित ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री मदन मोहन गौड़ एडवोकेट एवं श्री विष्णु गौतम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम चंद्र जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उनके श्री चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने कर कमलों से पत्रिका का विमोचन किया एवं संस्था में किए जा रहे सेवा कार्यों की भरी भूरी प्रशंसा की साथ ही निस्वार्थ सेवा संस्थान को तन, मन, धन से सहयोग करने के लिए आश्वस्त भी किया। पत्रिका विमोचन के अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की । इस अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान ने हाथरस में चल रहे सभी मीडिया संस्थानों का भी सम्मान किया, चाहे वह प्रिंट मीडिया हो डिजिटल मीडिया , सभी मीडिया भाइयों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया और सभी को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल,कार्यकारिणी सदस्य ध्रुव कोठीवाल, रवीन्द्र सिंह, वरुण अग्रवाल, लोकेश सिंघल, निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव , एवं सह कार्यकारिणी सदस्य शुभम् वर्मा , अभिषेक खंडेलवाल , गोविंद वार्ष्णेय ,अमित गुलाटी , आशीष अग्रवाल , अवदेश कुमार , मयंक ठाकुर , संतोष कुमार, दीपांशु वार्ष्णेय, रंगेश शर्मा , स्वदेश वार्ष्णेय , प्रतिभा राजपूत , ध्रुव कुमार सिंह , सुनील कुमार , कनज सारस्वत , विशाल सोनी , दीपक मित्तल, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, टेकपाल कुशवाह, सुभाष उपाध्याय, सर्वंगदीप अग्रवाल, अमन अग्रवाल , नरेश दिवाकर , संदीप गोयल , राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे ।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

