धर्म और जाति पर बयानबाजी राज्य के लिए हानिकारक: शरद पवार का आशीष शेलार पर पलटवार
मुंबई (आरएनआई)। महाराष्ट्र में बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने राज्य के मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
शेलार ने कहा था कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्योंकि वे केवल हिंदू मतदाताओं के डुप्लीकेट नामों पर सवाल उठा रहे हैं और मुस्लिम मतदाताओं से जुड़े मामलों को नजरअंदाज कर रहे हैं।
इस पर पलटवार करते हुए शरद पवार ने कहा कि “राज्य के वरिष्ठ मंत्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जो धर्म या जाति के आधार पर समाज में मतभेद फैलाएं।” उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की प्राथमिक जिम्मेदारी सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने की है।
पवार ने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र जैसे विविध समाज वाले राज्य में इस तरह की बयानबाजी राज्य की एकता और सद्भावना के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा, “धर्म और जाति में विभाजन फैलाने वाले बयान राज्य को नुकसान पहुंचाते हैं, यह किसी जिम्मेदार सरकार के मंत्री को शोभा नहीं देता।”
किसानों की स्थिति पर चिंता जताई
शरद पवार ने इस मौके पर किसानों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक बीमा राहत के नाम पर बेहद मामूली रकम मिली है।
उन्होंने कहा, “सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों की मदद होनी चाहिए। जिन्होंने फसल बीमा लिया है, उन्हें उचित मुआवजा और समय पर राहत मिलनी चाहिए।”
पवार ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि मंत्री ने जांच की बात कही है, लेकिन संकट में फंसे किसानों को तुरंत मदद की जरूरत है।
बारामती में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “राज्य सरकार को राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर किसानों की सहायता और सामाजिक सौहार्द पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



