डीआईजी अमित सांघी ने गुना पुलिस कंट्रोल रूम में ली अपराध समीक्षा बैठक, अपराधों पर जीरो टॉलरेंस के दिए निर्देश
गुना (आरएनआई) आज गुरुवार को गुना पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर अमित सांघी के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दिकी, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, एसडपीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौडा मनोज कुमार झा, डीएसपी यातायात मुकेश कुमार दीक्षित, परिवीक्षाधीन डीएसपी व थाना प्रभारी राघौगढ आनंद कुमार राय आदि के अलावा जिले के समस्त थाना थाना/चौकी प्रभारी व कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहा।
बैठक में डीआईजी ग्वालियर अमित सांघी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित गंभीर अपराध, लंबित चिन्हित प्रकरणों, लंबित संपत्ति संबंधी जैसे लूट, डकैती, चोरी, लंबित मर्ग, महिलाओं पर घटित लंबित अपराध, एससी/एसटी एक्ट के लंबित अपराध, लघु अधिनियम, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, समाधान ऑनलाइन/सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, समंस/वारंट तामीली आदि की समीक्षा कर उनके लंबित रहने का स्पष्ट कारण जाना और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए । साथ ही कानून व्यवस्था संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर जिले में गुना पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही की सराहना की गई और अपनी कार्यशैली को और अधिक बेहतर बनाने हेतु निम्नानुसार निर्देश प्रदान किए गएः-
सभी प्रकार के लंबित अपराधों का एक निश्चित समयावधि में निराकरण किया जाए ।
लंबित लूट, डकेती, चोरी जैसे मामलों में तत्परता से कार्यवाही कर शीघ्रता से खुलासा करें।
लंबित मर्ग के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास कर उनका निराकरण सुनिश्चित करें ।
महिलाओं पर घटित अपराध विशेषकर बलात्कार, अपहरण आदि में तत्परता से कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए ।
लंबित एससी/एसटी एक्ट के मामलों के निराकरणों में तेजी लाई जाए और जिनका एक समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करें ।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए ।
न्यायालय में लंबित जघन्य/चिन्हित प्रकरणों में आरोपियों, गवाहों की निर्धारित दिनांक को उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ।
समाधान ऑनलाइन/सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक अधिक से अधिक निराकरण किया जाए।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बीट एवं माइक्रो बीट प्रणाली को मजबूत करें ।
गुण्डा, हिस्ट्रीशीट बदमाशों की निरंतर चेकिंग की जाए साथ ही माह में एक बार जिन्हें थाने पर बुलाकर डोजियार फॉर्म भरवाए जाएं।
हफ्ते में एक दिन कॉम्बिंग गश्त कर विभिन्न अपराधों में फरार आरपियों, वारंटियों, जिलाबदर बदमाशों, गुंडा/हिस्ट्रीशीट बदमाशों आदि की चैकिंग की जाए ।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में हुए गंभीर/सनसनीखेज अपराधों के दोनों पक्षों के बीच फिर से कोई कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो इस हेतु एक कार्य योजना बनाकर विवाद निराकरण की कार्यवाही की जाए ।
लंबित अंधे कत्लों को सुलझाने हेतु हर संभव प्रयास करें और इस हेतु कार्य योजना बनाकर कार्यवाही की जाए।
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्तशुदा माल के निराकरण हेतु विधिवत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
रात्रि गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी किया जाए।
विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा, अवैध पशु परिहवहन आदि पर अंकुश लगाए जाने हेतु सख्ती से कार्यवाही की जाए ।
आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
समय-समय पर पुलिस मुख्यालय से जारी किये जाने वाले परपित्रों/निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जावे ।
समस्त अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थानों पर लंबित प्रकरणों की हफ्ते में कम से कम एक बार समीक्षा अवश्य करें ।
वर्ष 2025 के अंत तक सभी तरह के लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण किया जाए
थानों पर आने वाले पीडित फरियादियों के साथ उचित व्यवहार करें और जिनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर उस पर विधिवत और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
अच्छा कार्य करने वाले निचले स्तर के कर्मचारियों की वार्षिक टीप उत्कृष्ट श्रेणी लेख कर उन्हें प्रोत्साहित करें ।
आगामी 31अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित थाना स्तर पर “रन फॉर यूनिटी” का प्रभावी तरीके से आयोजन किया जावे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



