जलभराव से जूझती गन्ना फसल की रक्षा: ड्रोन से हो रहा कीटनाशकों का छिड़काव

यूपी में  गन्ना विकास विभाग ने जलमग्न गन्ना खेतों में रोग व कीट से बचाव के लिए ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। इस काम के लिए कुल 329 ड्रोन लगाए गए हैं। 24218 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीटनाशक छिड़काव का काम पूरा हो गया है। 

Tuesday, August 26, 2025 - 15:02
0
जलभराव से जूझती गन्ना फसल की रक्षा: ड्रोन से हो रहा कीटनाशकों का छिड़काव

लखनऊ (आरएनआई) यूपी में गन्ना फसल के बचाव के लिए गन्ना विकास विभाग ने कमर कस ली है। विभाग जलमग्नता, रोग व कीट के नियंत्रण पर जोर दे रहा है। मुख्यालय स्तर से सभी परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्तों, जिला गन्ना अधिकारियों, चीनी मिल के प्रबंधकों को प्रतिदिन फील्ड में भ्रमण करने, रोग व कीट से प्रभावित गन्ना फसल के बचाव के लिए किसानों से संवाद स्थापित करने को कहा गया है। इसके साथ ही ड्रोन से आवश्यक दवाओं का छिड़काव व नियंत्रण कराने के निर्देश भी दिये गये हैं।

गन्ना विकास विभाग के मुताबिक, 329 ड्रोन का उपयोग कर लगभग 24218 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में दवाओं का छिड़काव कार्य किया जा चुका है। लगातार भारी वर्षा से जलमग्नता के कारण कई क्षेत्रों में गन्ना फसल प्रभावित हुई है, जिससे गन्ने के पौधों की जड़ों में सड़न, कीट व रोग का प्रभाव तथा जंगली जानवरों के कारण जानमाल की क्षति बढ़ गयी है। वर्तमान में चीनी मिलें किसानों को रोग व कीट से बचाव के लिए लाइट ट्रैप मशीनें भी उपलब्ध करा रहीं हैं।

गन्ना विकास विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि बाढ़ क्षेत्रों में गन्ना फसल को सफेद मक्खी, पोक्का बोइंग, जड़ बेधक, चोटी बेधक, रेड रॉट एवं हानिकारक कीटों से बचाव के लिए वैज्ञानिकों द्वारा संस्तुत कीटनाशकों का समय से छिड़काव करें। गन्ना खेतों में लगने वाले रोग व कीट नियंत्रण हेतु जानकारी, जंगली जानवरों से जान-माल की सुरक्षा से संबंधित जानकारी/सुझाव विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001213203 पर दर्ज करा सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User