चीन सीमा पर अब महिला योद्धाओं की तैनाती, 14 हजार फीट ऊंचाई पर संभालेंगी 10 चौकियों की कमान

Nov 24, 2025 - 10:39
 0  189
चीन सीमा पर अब महिला योद्धाओं की तैनाती, 14 हजार फीट ऊंचाई पर संभालेंगी 10 चौकियों की कमान

नई दिल्ली (आरएनआई)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने चीन सीमा पर महिला शक्ति की नई मिसाल कायम करते हुए एलएसी पर 10 नई चौकियां स्थापित करने का फैसला लिया है। इन सभी चौकियों की कमान महिला योद्धाओं के हाथों में होगी। इनमें से दो चौकियों को स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि बाकी आठ चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।

आईटीबीपी 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करती है, जहां सुरक्षा चौकियां 9,000 से 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। जम्मू में आयोजित 64वें स्थापना दिवस परेड के दौरान आईटीबीपी महानिदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि लद्दाख में लुकुंग और हिमाचल प्रदेश के थांगी में दो महिला चौकियां खड़ी की जा रही हैं। आने वाले समय में आठ और महिला-शक्ति संचालित चौकियां सीमा सुरक्षा में शामिल हो जाएंगी।

लद्दाख में 2020 की सैन्य झड़प के बाद आईटीबीपी ने अग्रिम क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी और रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विस्तार किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक उत्तरी और पूर्वी भारत में सीमा पर 215 नई चौकियां स्थापित की जा चुकी हैं, जो पहले 180 थीं।

महानिदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि सात नई बटालियनों और एक सेक्टर मुख्यालय की स्थापना ने बल की तैनाती, पहुंच और निगरानी क्षमता को और मजबूत किया है। वर्ष 2023 में केंद्र सरकार ने आईटीबीपी को सात अतिरिक्त बटालियन और करीब 9,400 जवानों के साथ एक सेक्टर कार्यालय की स्वीकृति दी थी, जिससे सीमा पर संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में और मजबूती आई है।

एलएसी पर महिला चौकियों की स्थापना को नारी सशक्तिकरण और सामरिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिसे आईटीबीपी के इतिहास में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.