गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा सिंगवासा तालाब पर किया आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये मॉकड्रिल का आयोजन
गुना (आरएनआई) गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने म्यूचुअल एड पार्टनर्स के साथ आज सिंगवासा तालाब के पास एक ऑफ-साइट मॉकड्रिल किया। मॉकड्रिल का उद्देश्य गैस पाइपलाइन संचालन के दौरान किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारियों का आकलन करना था। मॉकड्रिल प्लेटफॉर्म का उपयोग आमजन और प्रशासन के अधिकारियों को बिजली के खंभों के खतरों, अतिक्रमण तथा थर्ड पार्टी डैमेज से होने वाले खतरों से अवगत कराने के लिए एक जागरूकता मंच के रूप में भी किया गया था।
मॉकड्रिल में दिखाया गया कि सिंगवासा तालाब के पास गैस पाइपलाइन के ऊपर मुरूम खोदने के लिए एक जेसीबी चालक द्वारा खुदाई की जा रही थी, खुदाई के दौरान उसने पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया और गैस रिसाव होने लगा, जिसकी सूचना एक राहगीर ने गेल के टोल फ्री नंबर 15101 पर दी गई थी और विजयपुर स्थित गेल नियंत्रण कक्ष (RGMC) को प्राप्त हुई थी। गेल की QRT team द्वारा मौके पर पहुंचकर उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। फायर टेंडर और पाइप विभाग की मैंटेनेंस टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। गेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिसाव स्थल पर पहुंचे और पाया कि रिसाव एक बड़े रिसाव में बदल गया है। तुरंत गेल ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप के लिए अनुरोध किया। गुना प्रशासन को आपातकालीन कॉल किए गए। कलेक्टर गुना कार्यालय से दमकल टीम, नगरपालिका तथा एसडीआरएफ टीम को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया।
जिसमें कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, अपर कलेक्टर अखिलेश कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय, सीएसपी श्रीमति प्रियंका मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेंट हॉमगार्ड आर.के. पथरौल भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे। तब तक पाइपलाइन से लीक हो रही प्राकृतिक गैस ने पास के गुजर रही 11 केवी इलेक्ट्रिक लाइन में स्पार्किंग के कारण आग पकड़ ली। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर तुरंत नगरपालिका फायर टीम, एसडीआरएफ टीम, मेडिकल टीम, गेल टीम, ई.ओ.सी.ल. तथा बी.पी.सी.ल. (म्यूचुअल एड पार्टनर्स) ने फायर मॉक ड्रिल में भाग लिया और आग को तुरंत बुझा दिया गया। गेल पाइपलाइन विभाग की मेंटेनेंस टीम द्वारा डैमेज पाइप पर लीक रिपेयर क्लैंप लगाया गया तथा पाइपलाइन को रिपेयर किया गया।
मॉकड्रिल में गेल कंपनी के आरके सिंह (कार्यकारी निदेशक), आलोक कुमार (मुख्य महाप्रबंधक), वारा प्रसाद (महाप्रबंधक) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों भाग लिया। गेल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पाइप लाइन आरओयू में बिजली के खंभे, ड्रिलिंग या निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न संभावित खतरों के बारे में कलेक्टर श्री कन्याल को अवगत कराया। जिला प्रशासन से गैस पाइपलाइन के आरओयू क्षेत्र में लगे बिजली के खंबो, ट्रांसफार्मर तथा अतिक्रमण को हटाने के लिए सहयोग तथा समर्थन का अनुरोध किया।
पाइप लाइन आरओयू में इस तरह के अतिक्रमण से निपटने में जिलाधिकारी ने बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर व अन्य अतिक्रमण हटाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्री कन्याल ने गेल के गैस पाइप लाइन आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए ये कहा कि मॉकड्रिल का कार्यक्रम गेल टीम द्वारा बहुत अच्छे से आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल का समापन गेल (इंडिया) लिमिटेड के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



