गुना-फतेहगढ़-बमोरी में वनभूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण, 25 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल उजाड़े

Sep 3, 2025 - 15:04
Sep 3, 2025 - 15:15
 0  162
गुना-फतेहगढ़-बमोरी में वनभूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण, 25 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल उजाड़े

गुना/फतेहगढ़/बमोरी (आरएनआई) एक तरफ वन विभाग अतिक्रमण हटा रहा है वहीं दूसरी ओर थोक में अतिक्रमण हो रहा है एवं पेड़ों की कटाई हो रही है । जी हां यह मामला है वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ की बीट कलोरा का जहां पूर्व का बेशुमार अतिक्रमण है  वन अधिकारी कर्मचारी पूर्व का अतिक्रमण क्या हटाएंगे जब नए अतिक्रमण एवं कटाई को नहीं रोक पा रहे हैं  पिछले 3 महीने के भीतर बीट कलोरा में कलोरा तालाब से ग्राम करमदा जाने वाले रास्ते के  दोनों ओर थोक में अतिक्रमण हुआ है ।

यदि यहां पर बारीकी से जांच की जाए तो पिछले तीन महीने में 27 हेक्टेयर वन भूमि पर मक्का की फसल बो दी गई है जो वर्तमान में उग कर बड़ी हो गई है एवं चारों ओर तार फेंसिंग लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है अतिक्रमण में मक्का एवं उड़द की फसल लहलहा रही है। 

ग्राम  पन्नहैटी के पास जंगल से लगी 3 हेक्टेयर वन भूमि पर भी अतिक्रमण हुआ है 
बीट में कटाई भी हुई है कहीं भी मोटे पेड़ कटे मिल जाएंगे  ग्राम कलोरा के पास प्लांटेशन में लगातार कटाई हो रही है जिसकी संपूर्ण तार फेंसिंग चोरी हो गई है  बीट में इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण एवं कटाई होने पर भी कोई वन कर्मचारी इसे रोकने नहीं आया इससे साफ जाहिर होता है कि यह सब मिलीभगत से हो रहा है।

वही बमोरी की रेंज में निहाल देवी मंदिर और पुतली घाटी की वन भूमि पर जंगलों का सफाया करके भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि निहाल देवी मंदिर लोगो की आस्था का प्रतीक हैं और हर वर्ष विशाल यज्ञ भी होते हैं। अभी पिछली बार हुए यज्ञ स्थल की विशाल मंदिर भूमि पर भी अतिक्रमणकारियों ने वन भूमि पर कब्जा कर लिया हैं। वहीं मंदिर के बाजू से रास्ते पर भी सैकड़ों बीघा वन भूमि पर वन को उजाड़ कर खेती हो रही हैं, तो इधर पुतली घाटी पर सड़क किनारे भी कब्जा लगातार जारी हैं। क्या बमोरी रेंज के तहत बीट कम्पर्टेटमेन्ट में बीट व्यवस्था खत्म हैं या अतिक्रमणकारियों से समझौता हो गया हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0