गगनयान मिशन पर इसरो की बड़ी अपडेट — 2027 की शुरुआत में अंतरिक्ष जाएगा भारत का पहला मानव मिशन
बेंगलुरु (आरएनआई): इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा है कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ का 90% काम पूरा हो चुका है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो 2027 की शुरुआत में भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे।
नारायणन ने बताया कि इस मिशन के तहत कई जटिल और नई तकनीकों को विकसित करना पड़ा — जैसे मानव-रेटेड रॉकेट सिस्टम, ऑर्बिटल मॉड्यूल, क्रू एस्केप सिस्टम, पैराशूट नेटवर्क और पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली। उन्होंने कहा, “गगनयान मिशन बहुत अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। अब केवल तीन बिना मानव वाले (अनक्रूड) मिशन बाकी हैं। इनके सफल होने के बाद ही हम वास्तविक मानव मिशन को लॉन्च करेंगे।”
पहले अनक्रूड मिशन में ‘व्योममित्र’ नामक मानवाकृति रोबोट को भेजा जाएगा, जो अंतरिक्ष में इंसानों की जगह पर सिस्टम का परीक्षण करेगा।
24 अगस्त 2025 को हुआ अहम परीक्षण
इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में गगनयान के तहत पहला इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस परीक्षण में हेलिकॉप्टर से लगभग 3 किमी ऊंचाई से एक सिम्युलेटेड मॉड्यूल गिराया गया और 9 पैराशूटों की मदद से उसे सुरक्षित समुद्र में उतारा गया।
नारायणन ने कहा कि यह परीक्षण “भारत की तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बड़ी पुष्टि” है।
अगर सब कुछ तय समय पर रहा तो 2027 की शुरुआत में भारत की अंतरिक्ष यात्रा का सपना साकार होगा, और भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा जो अपने दम पर मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



