केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयास रंग लाए, राम जानकी मंदिर जीर्णोद्धार को ₹19.97 लाख मंजूर
गुना (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ग्राम पाटई, ग्राम पंचायत उमरी, जिला गुना स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹19.97 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण है।
*लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया संकल्प हुआ पूरा*
उल्लेखनीय है कि राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने 25 अप्रैल 2024 को ग्राम पाटई के प्रवास के दौरान मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था। अब इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने के साथ ही वह संकल्प पूर्ण होने की दिशा में साकार रूप ले चुका है।
*आस्था और विकास दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है नेतृत्व*
केंद्रीय मंत्री सिंधिया लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को भी प्राथमिकता देते रहे हैं। राम जानकी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
*ग्रामीणों ने जताया हर्ष*
मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने पर ग्राम पाटई एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा मंदिर के विकास से धार्मिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास और जनआस्था से जुड़े कार्य आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।
इस सौगात के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,गायत्री भील,सुमेर सिंह गढ़ा,योगेन्द्र लुंबा, बिट्ठलदास मीना,महेंद्र सिंह किरार,मुरारी लाल धाकड़,मोहन सिंह बारेला,वीर बहादुर सिंह यादव ,मान सिंह पटेलिया सहित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



