बारिश का दौर शुरू होते ही ग्वालियर में सड़कों के धंसने का सिलसिला भी शुरू

Thursday, June 4, 2026 - 16:22
Updated: 2 months ago
0
बारिश का दौर शुरू होते ही ग्वालियर में सड़कों के धंसने का सिलसिला भी शुरू

ग्वालियर (आरएनआई)bकल सुबह ग्वालियर की व्यस्ततम बाजार शिंदे की छावनी की सड़क धसक गई। आपको बता दें कि यह ग्वालियर किले पर पहुंचने का मुख्य मार्ग है और देशी विदेशी पर्यटक इसी मार्ग से होकर ग्वालियर किले पर पहुंचते हैं। सड़क धसकने से ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित रहा। आपको बता दें कि कल भी महल रोड चेतकपुरी धसकी थी। यह वही रोड है जिसके जगह जगह से धंसने की खबरों ने पिछले साल प्रदेश में ग्वालियर की किरकिरी की थी। इस रोड के साथ ही पिछले साल भी ग्वालियर की कई सड़कों के धंसने की और गड्ढे होने की खबरें लगातार सुर्खियों में रही। इस बार फिर बारिश शुरू होते ही सड़कों का धंसकना शुरू हो गया है। और सड़कों के घटिया निर्माण की पोल खुलने लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User