छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन, भाजपा और समाज में शोक की लहर

(रमाशंकर श्रीवास्तव)

Sunday, May 17, 2026 - 21:51
0
छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन, भाजपा और समाज में शोक की लहर

कांकेर(आरएनआई) छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रद्धेय भरत मटियारा का हैदराबाद में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। उनका असामयिक निधन समाज एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री मटियारा अत्यंत सहज, सरल स्वभाव के धनी एवं समर्पित समाजसेवी थे। उत्तर बस्तर क्षेत्र में मछुआ समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

उनके निधन से हमने एक सच्चा जनसेवक, कुशल मार्गदर्शक एवं मृदुभाषी साथी खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार, शुभचिंतकों तथा समर्थकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User